Home Breaking News करनाल से 4 खालिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार, पाक से ड्रोन में भारी मात्रा...

करनाल से 4 खालिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार, पाक से ड्रोन में भारी मात्रा में लाया गोला-बारूद भी बरामद

0
181
करनाल से 4 खालिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार, पाक से ड्रोन में भारी मात्रा में लाया गोला-बारूद भी बरामद
करनाल से 4 खालिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार, पाक से ड्रोन में भारी मात्रा में लाया गोला-बारूद भी बरामद

आतंकवाद के खिलाफ हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करनाल में पुलिस ने चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं, जो पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पहुंचाए गए थे। आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आतंकियों के पास से बरामद हथियारों में गोलियां और बारूद के कंटेनर शामिल हैं।

विस्फोटक समेत अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सुबह चार बजे के करीब बसताड़ा टोल प्लाजा के पास से चारों को गिरफ्तार किया गया। सभी एक बड़ी एसयूवी से कहीं जाने की प्लानिंग बना रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी पंजाब से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने आईबी की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की थी। करनाल एसपी ने कहा, ”विश्वसनीय खुफिया इनपुट के आधार पर 4 संदिग्ध आतंकियों में से तीन फिरोजपुर के रहने वाले हैं। एक लुधियाना से। चारों को बस्ताड़ा टोल प्लाजा के पास हिरासत में लिया गया। इनके पास से विस्फोटक समेत अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है, जो ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से पहुंचाया गया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत, अमनदीप परमिंदर और भूपिंदर के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here