सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

4 लड़कियां नालंदा में गायब हो गई थीं, 8 दिन बाद पुलिस ने दिल्ली से बरामद, सामने आई ये बात

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

नालंदा में गायब हो गई थीं 4 लड़कियां, 8 दिन बाद पुलिस ने दिल्ली से बरामद, सामने आई ये बात

Nalanda 4 Girls Who Was Missing While Going to School Recovered by Police From Delhi After 8 Days ANN Nalanda News: नालंदा में गायब हो गई थीं 4 लड़कियां, 8 दिन बाद पुलिस ने दिल्ली से बरामद, सामने आई ये बात

घटना के बाद एक किशोर के पिता ने थाने में आवेदन देकर पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी थी. पुलिस ने जांच के बाद सबको बरामद कर लिया.

बिहार के नालंदा में चार छात्राएं गायब हो गई थीं. उन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है. पावापुरी ओपी थाना इलाके के एक गांव से मंगलवार (10 अक्टूबर) को घर से पढ़ने के लिए चार छात्राएं निकली थीं लेकिन वापस घर नहीं लौटीं. अचानक गायब हो जाने से गांव में तरह-तरह की चर्चा होने लगी थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की थी लेकिन किशोरियों का कुछ पता नहीं चला था. अब सबको पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है. एक किशोरी के पिता ने पावापुरी ओपी थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी पुलिस को दी थी.

सबसे बड़ी बात यह थी कि चारों छात्राएं नाबालिग थीं और उसमें से दो सगी बहनें थीं. ऐसे में सबके परिजन परेशान हो गए थे. आवेदन के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. इसके बाद पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया. चारों किशोरियों को मेडिकल जांच के लिए गुरुवार (19 अक्टूबर) को बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया.

Advertisement

प्रेम प्रसंग का लग रहा मामला

इस पूरे मामले में पावापुरी ओपी थाना प्रभारी अनीता देवी ने बताया कि चारों किशोरियों को बरामद कर लिया गया है. चारों किशोरी से पूछताछ की जा रही है. प्रथम दृश्य में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. हालांकि किशोरियों ने बताया है कि वे अपने परिजनों से नाराज थीं इसलिए घर से भाग निकली थीं.

डीएसपी बोले- डरी-सहमी हैं बच्चियां

वहीं राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि चारों किशोरियों को दिल्ली से बरामद कर बिहारशरीफ लाया गया है. चारों किशोरियों से पूछताछ की जा रही है. मामला जो भी जांच चल रही है. फिलहाल चारों को बरामद करने के बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. चारों की उम्र 15 से 16 साल के बीच है. फिलहाल अभी सभी बच्चियां डरी सहमी हैं इसलिए कुछ बता नहीं पा रही हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *