सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

36 साल की हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, बोलीं- तीसरी स्टेज पर हूं, मैं सबकुछ करने को तैयार हूं

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

36 साल की हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, बोलीं- तीसरी स्टेज पर हूं, मैं सबकुछ करने को तैयार हूं

हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है. उनका कैंसर स्टेज थ्री पर है. वो इसका इलाज करा रही हैं. एक्ट्रेस ने पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान के फैंस के लिए एक शॉकिंग खबर है. एक्ट्रेस को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है. हिना खान का कैंसर स्टेज थ्री पर है और उनका इलाज शुरू हो गया है. एक्ट्रेस ने पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट किया है और फैंस से प्राइवेसी की रिक्वेस्ट की है.

हिना खान ने लिखा पोस्ट

हिना ने पोस्ट करके लिखा- ‘मैं सभी अफवाहों को एड्रेस करना चाहती हूं. मैं अपने फैंस और जो मुझसे प्यार करते हैं और केयर करते हैं उन्हें कुछ जरुरी न्यूज बताना चाहती हूं कि मुझे स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर हुआ है. इस चैलेंजिंग बीमारी के बावजूद मैं सभी को ये बताना चाहती हूं कि मैं ठीक कर रही हूं. मैं मजबूत, दृढ़ निश्चय और इस बीमारी से लड़ने के लिए तैयार हूं. मेरा इलाज शुरू हो गया है. मैं इससे लड़ने के लिए जो जरुरी है वो सबकुछ करने के लिए तैयार हूं.’

Advertisement

आगे हिना ने लिखा- ‘मैं अपने फैंस से इस समय में प्राइवेसी और रिस्पेक्ट की रिक्वेस्ट कर रही हूं. मैं आपके प्यार की सराहना करती हूं. इस निगेटिव जर्नी में आपके पर्सनल एक्सपीरियंस और सपोर्टिव सजेशन मेरे लिए पूरी दुनिया है. मेरी फैमिली और मैं पूरी तरह से पॉजिटिव हैं. हमें उम्मीद है कि मैं इससे बाहर निकलेंगे. मुझे उम्मीद है कि मैं इससे पूरी तरह से हेल्दी होकर निकलूंगी. कृपा आपका प्यार और दुआएं भेजें.’

हिना खान की जर्नी

हिना खान के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने राजन शाही के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से जर्नी शुरू की थी. इस शो ने उन्हें खूब नेम-फेम दिया. सीरियल में वो अक्षरा के रोल में थीं. आज भी लोग उन्हें अक्षरा के नाम से जानते हैं. इस शो के बाद वो बिग बॉस में नजर आईं. बिग बॉस ने उनकी सीधी-सादी बहू वाली इमेज को पूरी तरह तोड़ दिया. यहां से हिना खान फैशन इंफ्लुएंसर भी बन गईं. लोग उनका फैशन फॉलो करने लगे.

हिना ने नागिन जैसा सुपरनैचुरल शो भी किया है. उन्होंने फिल्म हैक्ड से बॉलीवुड डेब्यू भी किया था. कुछ समय पहले उनकी शिंदा शिंदा नो पापा रिलीज हुई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *