सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

महिलाओं को हर महीने 3000, जाति जनगणना का संकल्प, MVA ने घोषणापत्र में पेश किया 100 दिन का एजेंडा

3 मिनट पढ़ें
MVA

महिलाओं को हर महीने 3000, जाति जनगणना का संकल्प, MVA ने घोषणापत्र में पेश किया 100 दिन का एजेंडा

Advertisement

Maharashtra Assembly Election 2024: महाविकास अघाड़ी (MVA) ने रविवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया. एमवीए ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है. इसने महालक्ष्मी योजना (Mahalaxmi Yojana) के तहत हर महीने उन्हें 3000 रुपये देने का वादा किया है. एमवीए ने सरकार आने की स्थिति में अपना 100 दिन का एजेंडा भी पेश कर दिया है.

महाविकास अघाड़ी ने महिला, किसान, युवा, स्वास्थ्य, उद्योग, समाजिक न्याय, सुशासन और शहीर विकास के मुद्दे पर काम करने वादा किया है. इसके अलावा महाराष्ट्र के सम्मान की दिशा में प्रयास किए जाने का भी संकल्प जाहिर किया है.

महाविकास अघाड़ी ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया है. महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की भी घोषणा की है. इसके अलावा उन्हें साल में छह गैस सिलेंडर 500 रुपये में दिए जाएंगे. महिलाओं के लिए शक्ति कानून लागू किया जाएगा. 9 से 16 उम्र की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन मुफ्त दी जाएगी. माहवारी के दिनों में दो दिन छुट्टी दी जाएगी.

किसानों से महाविकास अघाड़ी ने किए ये वादे

अघाड़ी ने अगला फोकस किसानों पर दिया है. किसानों के तीन लाख रुपये तक के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे. आत्महत्या रोकने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा. आत्महत्या ग्रस्त परिवारों की विधवा और बच्चों के लिए मौजूदा योजना में सुधार किया जाएगा. किसानों के फसल के उचित दाम मिले इसकी कोशिश की जाएगी. इसके अलावा फसल बीमा योजना में शर्ते निकाल कर बीमा योजना सरल बनाने का काम किया जाएगा.

रोजगार और स्वास्थ्य से जुड़ा  वादा

युवा ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षित बेरोजगारों को प्रति माह 4 हजार रुपये तक भत्ता दिए जाने का वादा किया गया है. राज्य सरकार की ढाई लाख सीटों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी. ‘महात्मा फुले जन आरोग्य योजना’ की दायरा बढ़ाने की बात कही गई है. बीमा योजनाओं पर पुनर्विचार करके उपचार सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा.  सरकारी अस्पतालों में मुफ़्त दवाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है.

Advertisement

बनाएगी नई औद्योगिक नीति

महाविकास अघाड़ी ने घोषणापत्र में कहा है कि यह नई औद्योगिक नीति बनाएगी. महिलाओं को उद्यमशीलता के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. राज्य में सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए  एक अलग मंत्रालय बनाया जाएगा.

सामाजिक न्याय

वहीं, इसने महाराष्ट्र में जाति जनगणना कराने का भी वादा किया है. अनुसूचित जाति, व आदिवासी विभाग के हक्क का बजट निर्धारित करने की बात कही है.

जाति जनगणना का किया वादा
एमवीएम का कहना है कि शहरीकरण की चुनौती का सामना करना और उसे सही दिशा देना है. ‘राज्य नागरिक आयोग’ की स्थापना की जाएगी. जलवायु परिवर्तन संकट को टालना और उसी के उपाय के लिए प्राधिकरण स्थापित करेगा. स्थानीय निकायों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *