सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पंजाब में 1 जुलाई से 300 यूनिट बिजली मुफ्त, मान सरकार ने पूरा किया चुनावी वादा

2 मिनट पढ़ें
पंजाब में 1 जुलाई से 300 यूनिट बिजली मुफ्त, मान सरकार ने पूरा किया चुनावी वादा

पंजाब में 1 जुलाई से 300 यूनिट बिजली मुफ्त, मान सरकार ने पूरा किया चुनावी वादा

Advertisement

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अपने पहले बजट में 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा पूरा कर दिया है। प्रदेश में एक जुलाई से अब 300 यूनिट तक की बिजली मुफ्त मिलेगी। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य का बजट पेश करते हुए यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के हर घर को अब पहली जुलाई से हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। सरकार इस योजना पर खर्च के लिए वित्तीय व्यवस्था करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बजट में शिक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है।

शिक्षा बजट में 47 फीसदी और मेडिकल शिक्षा बजट में 57 फीसदी का इजाफा

पंजाब में स्कूली और उच्च शिक्षा के बजट में 16 फीसदी का इजाफा किया गया है। तकनीकी शिक्षा बजट में 47 फीसदी और मेडिकल शिक्षा बजट में 57 फीसदी का इजाफा किया गया है। साथ ही यह भी ऐलान किया गया कि पंजाब में स्कूलों के रखरखाव के लिए एस्टेट मैनेजर रखे जाएंगे। पंजाब के सरकारी स्कूलों में इस्टेट मैनेजरों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि प्रिंसिपल केवल शिक्षा से जुड़े कामों पर फोकस कर पाएं।

स्वास्थ्य और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों पर खासतौर से ध्यान दिया

हरपाल चीमा ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार सुशासन का एक मॉडल स्थापित करेगी। उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। हमारी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से शुरू हुआ है।’ वित्त मंत्री ने कहा कि सरकारी पोर्टल और ई-मेल के माध्यम से 20,384 सुझाव मिलने के बाद बजट तैयार किया गया है और इसमें स्वास्थ्य और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों पर खासतौर से ध्यान दिया गया है।

Advertisement

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *