सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

उरी में घुसपैठ कर रहे 3 आतंकियों को सेना ने मार गिराया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिला में उड़ी के कमलकोट इलाके में सतर्क सेना के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम बनाते हुए तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकी जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हैं। बारामुला के करेरी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी की भी मौत हो गई है। एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के शवों को सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिया है। कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, सेना और बारामूला पुलिस ने उरी के कमलकोट सेक्टर में मदियान नानक चौकी के पास तीन घुसपैठियों को मार गिराया। इससे पहले सेना ने अखनूर सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था। मिली जानकरी के मुताबिक कुल चार घुसपैठिए थे। खराब मौसम और कोहरे के कारण एक घुसपैठिए का पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश की जा रही है। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सेना के जवानों ने आतंकियों की गुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। सीमापार से आए आतंकियों को सेना के जवानों ने खदेड़ दिया था। पिछले 4 दिनों में जवानों ने आतंकियों की चौथी कोशिश को नाकाम किया है। कल रात नौशेरा सेक्टर में भी आतंकियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की थी जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था। बता दें कि गत 21 अगस्त को राजौरी के झंगड़ सेक्टर में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते समय आतंकी तबरीक हुसैन को पकड़ा था। सैन्य अस्पताल में भर्ती तबरीक ने खुलासा किया है कि मैं 4-5 अन्य लोगों के साथ पाकिस्तानी सेना के कर्नल युनूस द्वारा भेजे गए एक आत्मघाती मिशन पर यहां आया था। उन्होंने मुझे भारतीय सेना को निशाना बनाने के लिए 30 हजार रुपये दिए थे। 21 अगस्त को घुसपैठ करते समय राजौरी के झंगड़ सेक्टर में पकड़ा था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *