सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

किशनगंज में 3 बच्चों की मौत, एक साथ तालाब में नहाने के लिए गए थे, सभी डूबे

3 मिनट पढ़ें

किशनगंज में 3 बच्चों की मौत, एक साथ तालाब में नहाने के लिए गए थे, सभी डूबे

घटना किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र की चकला पंचायत के सिंघिया गांव की है. जेसीबी मशीन से तालाब का पानी खाली किया गया. इसके बाद बच्चों के शव को पानी से बाहर निकाला गया.

बिहार के किशनगंज में मंगलवार (02 अप्रैल) की दोपहर तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. सभी अलग-अलग परिवार के थे. घटना किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र की चकला पंचायत के सिंघिया गांव की है. सभी बच्चे एक साथ तालाब में नहाने के लिए गए थे. इसी दौरान गहरे पानी में जाने से सभी डूब गए.

गांव से कुछ ही दूरी पर है तालाब

पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव से कुछ ही दूरी पर एक तालाब है. इसी तालाब में तीनों बच्चे मंगलवार की दोपहर नहाने के लिए गए थे. गहराई में जाने की वजह से यह हादसा हुआ है. घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो मौके पर भारी भीड़ जुट गई.

सभी बच्चे सिंघिया गांव के ही रहने वाले थे. मृतकों की पहचान दिलशाद आलम उर्फ गोलू (उम्र करीब 10 साल), सहवाग आलम (उम्र करीब 12 साल) और अली अहमद (उम्र करीब 11 साल) के रूप में हुई है. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना टाउन थाने की पुलिस को दी. इसके बाद एसडीएम लतीफूर रहमान अंसारी, थानाध्यक्ष संदीप कुमार, अंचलाधिकारी राहुल कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे.

जेसीबी मशीन से तालाब का पानी खाली किया गया. इसके बाद बच्चों के शव को पानी से बाहर निकाला गया. एक परिजन ने अपने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. वहीं दो बच्चों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाया.

तीन बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम

अंचलाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि बच्चों के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सनहा दर्ज करने के बाद बच्चों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा. घटना के बाद सदर अस्पताल में बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. तीन बच्चों की मौत के बाद से पूरे गांव में भी मातम पसरा हुआ है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *