सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे द्वीपों के नाम, बॉलीवुड एक्टर्स ने की सराहना

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

हिंदी फिल्म जगत के कलाकारों अजय देवगन, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्‍मदिन यानी 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया। ‘परमवीर चक्र’ भारत का सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार है, जो युद्धकाल के दौरान वीरता के विशिष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है। अभिनेता सुनील शेट्टी ने ‘‘राष्ट्र के सच्चे नायकों’’ का सम्मान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया किया।सुनील शेट्टी ने कहा, ‘‘ सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती पर अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के 21 द्वीपों का नाम परमवीर चक्र विजेताओं, देश के सच्चे नायकों के नाम पर रखने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आपका शुक्रिया।’’ अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ परमवीर चक्र को सम्मानित करने का बेहतरीन तरीका। उनके शौर्य और बलिदान को शत शत नमन।’’

इन 21 द्वीपों के नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर…
1. INAN 198- नायक जदुनाथ सिंह (भारत-पाक युद्ध 1947)
2. INAN 474- मेजर राम राघोबा राणे (भारत-पाक युद्ध 1947)
3. INAN 308- ऑनरेरी कैप्टन करम सिंह (भारत-पाक युद्ध 1947)
4. INAN 370- मेजर सोमनाथ शर्मा (भारत-पाक युद्ध 1947)
5. INAN 414- सूबेदार जोगिंदर सिंह (भारत-चीन युद्ध 1962)
6. INAN 646- लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा (भारत-चीन युद्ध 1962)
7. INAN 419- कैप्टन गुरबचन सिंह (भारत-चीन युद्ध 1962)
8. INAN 374- कम्पनी हवलदार मेजर पीरू सिंह (भारत-पाक युद्ध 1947)
9. INAN 376- लांस नायक अलबर्ट एक्का (भारत-पाक युद्ध 1971)
10. INAN 565- लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर तारापोर (भारत-चीन युद्ध 1962)

11. INAN 571- हवलदार अब्दुल हमीद (भारत-पाक युद्ध 1965)
12. INAN 255- मेजर शैतान सिंह (भारत-चीन युद्ध 1962)
13. INAN 421- मेजर रामास्वामी परमेश्वरन (श्रीलंका में भारतीय शांति सेना के शहीद 1987)
14. INAN 377- फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों (भारत-पाक युद्ध 1971)
15. INAN 297- सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल (भारत-पाक युद्ध 1971)
16. INAN 287- मेजर होशियार सिंह (भारत-पाक युद्ध 1971)
17. INAN 306- कैप्टन मनोज पांडेय (कारगिल युद्ध 1999)
18. INAN 417- कैप्टन विक्रम बत्रा (कारगिल युद्ध 1999)
19. INAN 293- नायक सूबेदार बाना सिंह (सियाचिन में पाकिस्तान से पोस्ट छीनी 1987)
20. INAN 193- कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव (कारगिल युद्ध 1999)
21. INAN 536- सूबेदार मेजर संजय कुमार (कारगिल युद्ध 1999)

Advertisement

फिल्म ‘एलओसी कारगिल’ में लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे की भूमिका निभाने वाले अजय देवगन ने कहा कि इस फैसले से यह आश्वासन मिलता है कि इन सैनिकों ने जो बलिदान दिया वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कैप्टन मेजर मनोज कुमार पांडे के नाम पर एक द्वीप का नाम रखने का फैसला इस बात का आश्वासन है कि मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान की जो मिसाल वह कायम कर गए, वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। ’’ फिल्म ‘शेरशाह’ में कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि वह इस खबर से बेहद खुश हैं।उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ अंडमान-निकोबार में एक द्वीप का नाम हमारे नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के नाम पर रखे जाने की खबर सुन कर मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मेरा दिल इस बात से गर्व से भर जाता है कि मुझे पर्दे पर उनकी भूमिका निभाने का सौभाग्य मिला। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिया गया यह फैसला सुनिश्चित करता है कि शेरशाह हमेशा जिंदा रहेगा।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनाए जाने वाले नेताजी राष्‍ट्रीय स्‍मारक के प्रतिरूप का भी उद्घाटन किया। एक अधिकारी ने बताया कि इसमें एक संग्रहालय, एक केबल कार रोपवे, एक लेज़र-एंड-साउंड शो, विरासत से जुड़ी कुछ ऐतिहासिक इमारतें प्रदर्शित की जाएंगी और बच्चों के लिए थीम-आधारित एक पार्क होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *