सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Syria: सीरिया में मिला मंदिर 1600 वर्ष पुराना होने का अनुमान, 1300 स्क्वायर फुट में फैली हुई है इमारत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

पश्चिम एशिया में पिछले 11 साल से युद्ध और आतंकवाद की विभीषिका झेल रहे सीरिया में हाल ही में करीब 1,600 साल पुरानी एक इमारत मिली है। पुरातत्व और संग्रहालय विभाग की ओर से कराई गई खुदाई में मिले सदियों पुराने ऐतिहासिक मोजेक को मंदिर होने का अनुमान जताया जा रहा है। पुरातत्ववेत्ताओं ने बताया कि हजारों साल बाद भी इसका फर्श एकदम नया दिखाई देता है। हालांकि पूर्व में इंडोनेशिया, वियतनाम, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अन्य देशों में भी मंदिरों को खोजा गया है। लेकिन सीरिया में मिला यह प्राचीन मंदिर पुरातत्व विभाग के लिए दुर्लभ कामयाबी मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि ये मोजेक रोमन काल में बनाया गया है। रिपोर्ट की मानें तो सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स के करीब रस्तन में यह मोजेक मिला है। युद्ध प्रभावित सीरिया में करीब एक दशक से जारी हमलों में कारण यहां के कई पुरातात्विक खजाने क्षतिग्रस्त हो गए हैं। फिलहाल इस नायाब नमूने में कुछ प्राचीन लड़ाकों को भी दिखाया गया है। यह मोजेक करीब 1,300 स्क्वायर फुट में फैला हुआ बताया जा है। ये मोजेक एक पुरानी बिल्डिंग के अंदर दबा हुआ था। सीरिया में खोजे गए इस मोजेक के ऊपर रोम के देवताओं का भी चित्रण किया गया है। ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां पर कभी मंदिर हुआ करता था, और यहां रहने वाले लोग रोमन देवताओं की पूजा किया करते थे। विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. ह्यूमन साद ने बताया कि इस मोजेक पर नेपच्यून, प्राचीन रोमन समुद्र के देवता और उनकी 40 संगिनियों का चित्रण है। डॉ. साद ने कहा कि हम इस बात का अब तक पता नहीं लगा पाए हैं कि ये मोजेक किस तरह की इमारत पर बने हैं। खुदाई का काम अभी पूरा नहीं हुआ है ऐसे में आगे यहां से कुछ और दुर्लभ चीजें मिलने के साथ और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। गौरतलब है कि एक दशक से ज्यादा की लड़ाई में यहां के लाखों मूल निवासी विस्थापित हो चुके हैं। 11 सालों में भुखमरी और बीमारियों से लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। लंबे समय से युद्ध और भूख की विभीषिका झेल रहे इस देश में हुई अबतक की लड़ाई और खूनी संघर्षों में देश की कई धरोहरों को या तो लूट कर बेच दिया गया या फिर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया था। अब बीते कुछ सालों से यहां की सरकार कुछ क्षेत्रों को बचाने और फिर से बसाने की कोशिश कर रही है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *