सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

गणेश विसर्जन के दौरान हरियाणा और यूपी में 15 लोगों की डूबने से मौत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

हरियाणा और यूपी में गणपति विसर्जन के दौरान 5 जगह बड़े हादसे हुए। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में झगड़ोली नहर में गणेश जी की प्रतिमा के साथ 8 लोग बह गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई। वहीं, सोनीपत में यमुना नदी में भी 2 की मौत हो गई, 2 अभी लापता हैं। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उधर, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी 8 लोगों की मौत की खबर है। संत कबीर नगर में 4 बच्चे डूब गए। चारों भाई-बहन थे। सभी के शव निकाल लिए गए हैं। वहीं​​​​​, ललितपुर और उन्नाव में 2-2 लोगों की विसर्जन के दौरान डूबने से मौत हो गई है। दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत में यमुना में डूबने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। यहां के मीमारपुर घाट पर एक व्यक्ति अपने बेटे और भतीजे के साथ गणेश विसर्जन के लिए गया था। तीनों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है। हरियाणा में दूसरा हादसा महेंद्रगढ़ के एक गांव में हुआ। यहां नहर में गणेश विसर्जन करने गए नौ लोग पानी के तेज बहाव के साथ बह गए। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई है और चार की हालत गंभीर है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में हुए दोनों हादसों पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिले में गणपति विसर्जन के दौरान नहर में डूबने से कई लोगों की असामयिक मृत्यु का समाचार हृदयविदारक है। इस कठिन समय में हम सभी मृतकों के परिजनों के साथ खड़े हैं। NDRF की टीम ने कई लोगों को डूबने से बचा लिया है, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।’ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश के तीन अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई है। सबसे बड़ा हादसा संत कबीरनगर जिले में हुआ। यहां मूर्ति विसर्जन देखने गए चार बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। इनकी उम्र छह से 11 साल के बीच में बताई जा रही है। वहीं उन्नाव और ललितपुर जिले में भी दो-दो लोगों की डूबने से मौत होने की खबर है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *