Home मैं भी रिपोर्टर पिछले एक साल में 1460 सफाई कर्मियों को किया गया पक्का :...

पिछले एक साल में 1460 सफाई कर्मियों को किया गया पक्का : संदीप कपूर

0
37
संदीप कपूर

पिछले एक साल में 1460 सफाई कर्मियों को किया गया पक्का : संदीप कपूर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली नगर निगम पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर ने बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान दिल्ली नगर निगम ने 1460 सफाई कर्मचारियों को पक्का किया है। इसके अतिरिक्त 562 मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को करुणामूलक आधार पर दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा यह प्रक्रिया आगे भी तीव्र गति से और पारदर्शी तरीके से जारी रखी जाएगी, ताकि पात्र आश्रितों को समय पर सहायता मिल सके।

श्री कपूर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सफाई कर्मचारियों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली नगर निगम ने सेनेटरी गाइड, सहायक सेनेटरी इंस्पेक्टर, सेनेटरी इंस्पेक्टर तथा सेनेटरी अधीक्षक के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया को तेज कर दिया है, जिससे कर्मचारियों को समयबद्ध पदोन्नति का लाभ मिल सके और उनके मनोबल में वृद्धि हो।

दिल्ली के महापौर राजा इक़बाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली नगर निगम ने करुणामूलक आधार पर 86 मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति प्रदान की है। इन सभी आश्रितों को पर्यावरण प्रबंधन सेवाएँ विभाग में दैनिक वेतनभोगी सफ़ाई कर्मचारी के पद पर नियुक्त किया गया है। महापौर ने कहा कि यह कदम उन परिवारों को संबल प्रदान करने की दिशा में उठाया गया है, जिन्होंने अपने परिजन को सेवा के दौरान खोया है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन कर्मचारियों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली नगर निगम में भाजपा की सरकार कर्मचारियों के कल्याण, सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है तथा भविष्य में भी इसी भावना के साथ कार्य करती रहेगी। महापौर ने कहा कि निगम अपने कर्मचारियों को केवल कार्यबल के रूप में नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य के रूप में देखता है। दिल्ली नगर निगम द्वारा कर्मचारियों के हितों की रक्षा, कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाए जाते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here