सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बस्तर: बस्तर में 40 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

1 मिनट पढ़ें
Advertisement

बस्तर: बस्तर में 40 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और उत्तर बस्तर में सक्रिय 11 इनामी नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी पर कुल 40 लाख रुपये का इनाम घोषित था। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार के अनुसार, माड़ और नारायणपुर जिले में चल रहे विकास कार्यों, पुलिस की कार्रवाई और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन माओवादियों ने हथियार डालने का फैसला लिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 4 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल हैं। सरकार ने उन्हें 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी और पुनर्वास नीति के तहत रोजगार, शिक्षा और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा। एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में तेजी से हो रहे सड़क निर्माण, सरकारी योजनाओं की पहुंच और सुरक्षाबलों की रणनीति से नक्सलवाद कमजोर पड़ रहा है। उन्होंने अन्य नक्सलियों से भी आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *