सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 3 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: भाजपा का झूठ आया सामने, कांग्रेस की महारैली से व्यापारियों को हुआ फायदा : अजय अरोड़ाDiwali Celebration: माहेश्वरी कपल क्लब, दिल्ली का भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न1984 Sikh Massacre: कांग्रेस नेतृत्व 1984 के सिख नरसंहार के पीड़ित परिवारों से माफी मांगे : डॉ. गुरमीत सिंह सूराYamuna Pollution: फोटो सेशन करने से न यमुना साफ होगी और न वायु प्रदूषण कम होगा : आदेश भारद्वाजGhonda Development: गढ़ी मेंडू और उस्मानपुर में ₹10.90 करोड़ से होंगे विकास कार्य, विधायक अजय महावर ने किया शिलान्यासDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे विकसित होंगे जनसुविधा केंद्र, दिल्ली के सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई पहचान : बिन्नी वर्माDelhi Traders Loss: INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबारियों को 11 हजार करोड़ का नुकसान! CTI अध्यक्ष का दावा, 2.5 लाख दुकानें रहीं बंदConstitution Controversy: हमने हमेशा नीला संविधान देखा, ये लाल किताब लेकर घूम रहे, राहुल गांधी और विपक्ष पर CM देवेंद्र फडणवीस का तीखा हमला

इंदौर सहित मध्‍य प्रदेश के 11 निकायों को मिलेगा स्वच्छता पुरस्कार

3 मिनट पढ़ें

केंद्र सरकार द्वारा कराए जाने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण में हर वर्ष की तरह मध्य प्रदेश फिर एक बार स्वच्छता के कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। प्रदेश के 11 नगरीय निकायों को स्वच्छता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इंदौर को स्वच्छता में श्रेष्ठता के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सम्मानित करेंगी। यह कार्यक्रम दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में होगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा नई दिल्ली में शुक्रवार को स्वच्छता लीग के विजेता नगरीय निकायों खजुराहो और उज्जैन को सम्मानित किया गया। शनिवार को प्रदेश के नगरीय निकाय इंदौर, बड़ौनी, भोपाल, छिंदवाड़ा, खुरई, महू केंट, मुंगावली, औबेदुल्लागंज, पेटलावद, फूफकला और उज्जैन को स्वच्छता, नागरिक की संतुष्टि सहित अन्य श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। पहले स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 में प्रदेश को देश के चौथे स्वच्छ राज्य का सम्मान मिला था। वर्ष 2020-21 में प्रदेश तीसरे स्थान पर आ गया। इस वर्ष प्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त होने की संभावना है। वर्ष 2021 में प्रदेश के आठ शहरों ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए थे तथा 13 शहरों को उनकी फाइव स्टार एवं थ्री स्टार रेटिंग प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ था। इसके अलावा विशेष प्रतियोगिता सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में प्रदेश के इंदौर, भोपाल और उज्जैन को विशेष राष्ट्रीय सम्मान मिला था। इस वर्ष प्रदेश में खुले में शौच से मुक्ति के बाद संवहनीयता की स्थिति बनाए रखने का लक्ष्य निर्धारिक करके कार्य किया गया। 323 नगरीय निकायों ने ओडीएफ डबल प्लस के प्रमाणीकरण को प्राप्त करने में सफलता पाई है। प्रदेश के 350 नगरीय निकायों ने स्टार रेटिंग के प्रमाणीकरण के लिए दावे प्रस्तुत किए थे, जिसके परिणाम आना बाकी है। गौरतलब है कि 2017 में प्रदेश के सभी शहर खुले में शौच से मुक्त घोषित किए जा चुके हैं।

ड्राय रन में इंदौर का पहला स्थान यानि नंबर 1 पक्का

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के पुरस्कारों की घोषणा शनिवार को होगी। मुख्य समारोह से पहले आयोजन स्थल पर शुक्रवार शाम 7 बजे ड्राय रन का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार लेने वाले शहरों के लिए खासतौर पर एक दिन पूर्व रिहर्सल के लिए इस ड्राय रन का आयोजन किया गया। इसमें निगमायुक्त प्रतिभा पाल के साथ मिशन डायरेक्टर गौरव बैनल व डिप्टी मिशन डायरेक्टर नीलेश दुबे भी शामिल हुए। ड्राय रन में इंदौर की टीम को पहले स्थान पर बुलाया गया। इस ड्राय रन से ही यह तय हो गया कि इंदौर को छठवी बार भी स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर 1 का स्थान मिलना पक्का हो गया है। शनिवार को सुबह 11 बजे आयोजन स्थल पर एक रिहर्सल ओर होगी। इसके बाद शाम 4 बजे होने वाले मुख्य समाराेह में इंदौर सहित स्वच्छ सर्वेक्षण के विजेता शहरों के प्रतिनिधियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *