Meerut Rain Havoc: मेरठ में बारिश से ढहा 100 साल पुराना कच्चा मकान, बुजुर्ग मलबे में दबे

0
18

Meerut Rain Havoc: मेरठ में बारिश से ढहा 100 साल पुराना कच्चा मकान, बुजुर्ग मलबे में दबे

मेरठ में लगातार हो रही बारिश ने सोमवार को बड़ा हादसा कर दिया। अचौटा गांव में करीब 100 साल पुराना कच्चा मकान भरभराकर गिर गया, जिसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग बल्लू दब गए। हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ, जब मकान अचानक ध्वस्त हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और बल्लू को गंभीर हालत में बाहर निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। बल्लू की बेटी रचना ने बताया कि अचानक मकान ढहने से उनके पिता मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने तत्काल मदद की और उन्हें बाहर निकाला। रचना ने यह भी बताया कि यह मकान बहुत पुराना था और बरसात के कारण दीवारें पहले से ही कमजोर हो चुकी थीं।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। अग्नि शमन अधिकारी आर.के. सिंह ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली, तुरंत दमकल की गाड़ी और एंबुलेंस मौके पर भेजी गई। अधिकारियों के अनुसार, मकान के बगल में भूसा भरा हुआ था और बल्लू इसी मकान में रहते थे। बारिश से दीवारें नमी के कारण कमजोर हो गईं और देखते ही देखते पूरा ढांचा गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से गांव के कई पुराने मकानों की हालत जर्जर हो चुकी है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और कमजोर मकानों से दूरी बनाने की अपील की है। हादसे के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here