सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

नगर निगम के स्कूलों में लगेंगे 10 हजार CCTV कैमरे, तीन हजार गार्डों की भी होगी तैनाती

3 मिनट पढ़ें

दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में लगेंगे 10 हजार CCTV कैमरे, तीन हजार गार्डों की भी होगी तैनाती

Delhi Municipal Corporation Schools 10 Thousand CCTV Cameras Will Be  Installed And 3 Thousand Guards Deployed ANN | MCD School: दिल्ली नगर निगम  के स्कूलों में लगेंगे 10 हजार CCTV कैमरे, तीन

एमसीडी के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने के अलावा 3 हजार गार्डों की तैनाती होगी. इनकी भर्ती जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी.

दिल्ली नगर निगम (MCD) के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और स्कूलों की सुरक्षा के मद्देनजर निगम प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. एमसीडी ने 10 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ 3 हजार सिक्योरिटी गार्डों की तैनाती का भी निर्णय लिया है. इसके लिए बुधवार को होने वाली निगम की बैठक में इसकी मंजूरी के प्रस्ताव रखा जाएगा. इस प्रस्ताव के तहत 1100 के करीब स्कूलों 10 हजार से ज्यादा कैमरों और तीन हजार सिक्योरिटी गार्डों की जरूरत है. अब तक फंड की कमी और अन्य कारणों की वजह से यह काम अटका पड़ा हुआ था.

निगम के अनुसार पूर्वकालिक दक्षिणी और पूर्वी निगम ने 399 स्कूलों में प्रत्येक स्कूल में 15 सीसीटीवी लगाए गए थे, जबकि पूर्वकालिक उत्तरी निगम के 529 स्कूलों में से 120 स्कूलों में चार-चार सीसीटीवी लगाए गए थे. ऐसे में पूर्वी और दक्षिणी निगम की तर्ज पर उत्तरी दिल्ली के निगम स्कूलों में भी 15-15 कैमरे स्थापित किए जाने हैं. इस प्रकार 1,185 स्कूलों में कैमरे लगाने का प्रस्ताव है. इनमें 8,010 डोम सीसीटीवी कैमरे होंगे, जबकि 2,776 बुलैट कैमरे होंगे. जिन्हें मिला कर कुल 10,786 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं.

कैमरे-गार्डों के न होने से सुरक्षा में चूक का खतरा

सबसे ज्यादा कैमरे पूर्वी दिल्ली के स्कूलों में लगाए जाएंगे. यहां पर शाहदरा उत्तरी जोन में 1,296 और शाहदरा दक्षिणी में 1,807 कैमरे लगेंगे, जबकि नरेला जोन में 1,821 कैमरे स्थापित किये जायेंगे. इसके अलावा एमसीडी के स्कूलों में तीन हजार गार्डों की भी तैनाती की जाएगी. इनकी भर्ती जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी. फिलहाल यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी, जिसे दो वर्षों के लिए विस्तार भी दिया जा सकेगा. गौरतलब है कि निगम के स्कूलो में गार्ड न होने की वजह स्कूलों के गेट शिक्षकों को ही खोलने और बंद करने पड़ते थे. वहीं, बच्चों की सुरक्षा में चूक का अंदेशा भी बना रहता था.

इस जोन में लगेंगे इतने कैमरे

बात करें लगाए जाने वाले कैमरों की तो सबसे ज्यादा 1821 कैमरे नरेला जोन में लगाये जायेंगे, जबकि 1807 कैमरे शाहदरा दक्षिणी जोन, 1296 शाहदरा उत्तरी, केशवपुरम 1251, रोहिणी 1046, सीटी एसपी में 1025, सिविल लाइन्स में 1002, करोल बाग में 893, केंद्र स्तर में 225, नजफगढ में 195, पश्चिमी जोन में 165 और दक्षिणी जोन में 60 कैमरे लगाए जाने हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *