सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अमेरिका में दो जगहों पर गोलीबारी में हमलावर सहित 10 की मौत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में एक कॉलेज परिसर के पास आयोजित पार्टी में शनिवार तड़के हुई गोलीबारी में 17 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रमुख बिली ऑलड्रिज ने कहा कि गोलीबारी की घटना के बारे अधिकारियों को तड़के करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली। उन्होंने पाया कि चिको में एक इमारत में स्थित अपार्टमेंट में छह लोगों को गोली लगी है। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक किशोरी की मौत हो गई। ऑलड्रिज ने कहा कि 21 और 19 साल के दो युवक तथा 17 साल की एक किशोरी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। पुलिस प्रमुख के मुताबिक, 18 और 20 वर्ष के दो अन्य युवकों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की घटना के बाद आसपास के इलाके के लोगों को कोई खतरा नहीं है। हालांकि, अधिकारियों ने हमलावर को लेकर कोई सूचना जारी नहीं की है। ऑलड्रिज ने बताया कि पुलिस को गोलीबारी की घटना के करीब 30 मिनट पहले इसी स्थान पर फोन करके बुलाया गया था और उसने हथियार लहराने के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

अमेरिका के टेक्सास प्रांत में डलास शहर के एक मॉल में बंदूकधारी ने गोलियां चलाईं जिसमें आठ लोग मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस की कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने हालांकि हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इनमें बच्चे भी शामिल हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने एक पुलिस अधिकारी तथा मॉल के एक सुरक्षाकर्मी को जमीन पर बेसुध पड़े देखा। एलेन पुलिस ने फेसबुक पर अपने पोस्ट में कहा कि नौ लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। डलास इलाके के ‘मेडिकल सिटी हेल्थकेयर’ अस्पताल ने बताया कि पांच से 61 वर्ष के बीच के आठ लोगों का उपचार हो रहा है। सोशल मीडिया में घटना से कथित तौर पर संबंधित वीडियो सार्वजनिक हुए हैं जिनमें एक व्यक्ति मॉल के बाहर गाड़ी से उतरता दिखाई दे रहा है और अचानक उसने लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *