Home Breaking News जम्मू-कश्मीर के बारामूला में शराब के ठेके पर ग्रेनेड हमले से 1...

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में शराब के ठेके पर ग्रेनेड हमले से 1 शख्स की मौत, इलाके में फैली दहशत

0
274
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में शराब के ठेके पर ग्रेनेड हमले से 1 शख्स की मौत, इलाके में फैली दहशत
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में शराब के ठेके पर ग्रेनेड हमले से 1 शख्स की मौत, इलाके में फैली दहशत

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में शाम आतंकियों ने एक शराब की दुकान पर हमला कर दिया वाइन शॉप पर हुए इस आतंकी हमले में एक शक्श की मौत हो गई. जिसके बाद से इस इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक दो आतंकी ग्राहक बन कर शराब की दुकान के पास आए और दुकान के अंदर अचानक ग्रेनेड फेंक दिया आतंकी हमले की ये पूरी घटना वह लगे CCTV में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक ये आतंकी घटना बारामूला के दीवानबाग इलाके में हुई है।

4 कर्मचारी ज़ख़्मी एक की मौत

घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने हाई सिक्योरिटी जोन वाले इलाके को घेर लिया. बारामूला में शराब की दुकान पर हुए हमले में यहां के 4 कर्मचारी ज़ख़्मी हो गए थे जिनमें से एक की मौत हो गई. वही एक और जख्मी कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है बताया जा रहा है कि ये हमला जिस जगह पर किया गया है वो बेहद ही हाई सिक्योरिटी जोन वाला इलाका है दुकान की एक दीवार से सटा सेना का कैम्प है तो दूसरी दीवार के पास DIG का ऑफ़िस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here