सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

होली से पहले फूटा महंगाई बम;50रुपए बड़े एलपीजी सिलेंडर के दाम

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

होली से पहले फूटा महंगाई बम एलपीजी सिलेंडर के दाम रुपए 50 बड़े ,कमर्शियल सिलेंडर भी 350 रुपया महंगा

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपया बढ़ गए. वहीं,19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए का इजाफा किया गया है. दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कर 2119.50 रुपया का मिलेगा.जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1103 रुपए का हो गया. बड़े हुए दाम आज से लागू हो गए हैं।

मार्च के पहले दिन मगाई का बड़ा झटका लगा है.महीने के पहले दिन ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए.अब दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1103 रुपए का हो गया है.होली से पहले इसे बड़ा झटका माना जा रहा है.

बड़े महानगरों में अब यह एलपीजी की कीमत

देश अन्य बड़े शहरों की बात करें तो कोलकाता में अब रसोई गैस सिलेंडर 1079 की जगह 1129 रुपए में मिलेगा, तो वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 1068.50 से बढ़ाकर 1118.5 रूपये कर दी गई है. बता दे हर महीने के पहली तारीख को गैस वितरण कंपनियां एलपीजी के दामों में संशोधन करती है और जुलाई के बाद अब घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं.एलपीजी की बढ़ी हुई कीमतें आज एक मार्च 2023 से लागू हो गई है।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़े

Advertisement

रसोई गैस सिलेंडर के साथ ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए का बड़ा इजाफा किया गया है. इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1769 रुपए से बढ़कर 2119.5 रुपए, मुंबई में 1721रुपए की जगह 2071.50रुपए,कोलकाता में रेट 1870रुपए से बढ़कर 2221.5 और चेन्नई में 1917रूपय के बजाय 2268रुपए हो गए हैं।

 

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *