सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

साइकिल पर स्टंट करते चचा का बिगड़ा बैलेंस तो गिरने से छिल गई कमर, वीडियो देख दिल्ली पुलिस ने दिया ये मैसेज

3 मिनट पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने शेयर किया साइकिल पर स्टंटबाजी दिखाते शख्स का वीडियो, अगले ही पल बिगड़ा बैलेंस, टूटी कमर

दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें एक शख्स साइकिल पर सवार होकर स्टंटबाजी करता दिखाई पड़ रहा है. अगले ही पल जो हुआ, उसे देखकर आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सलामती के लिए पुलिस प्रशासन आये दिन लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए नये-नये तरीके आजमाते नजर आते हैं. कभी चालान, तो कभी किसी और तरीके से लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश करती नजर आती है, बावजूद इसके कुछ लोग यातायात नियमों की अनदेखी करते नजर आते हैं, जिसके कारण कई बार वे खुद के साथ-साथ दूसरों की भी जान खतरे में डाल देते हैं. सोशल मीडिया पर यूं तो हर कभी दिल्ली और मुंबई पुलिस के तमाम वीडियो सामने आते रहते हैं, जिसमें वे जनता को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लेते नजर आते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक मैसेज देते हुए दिल्ली पुलिस ने एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है, जो इन दिनों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट में एक शख्स साइकिल पर सवार होकर खुली सड़क पर स्टंटबाजी करता दिखाई पड़ रहा है. इसके अगले ही पल जो हुआ, उसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी. चौंका देने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे शख्स ने साइकिल के हैंडल को पकड़ने की जगह, उस पर अपने पैर रखे हुए है और हाथों को ऊपर कर वो अपनी स्टंटबाजी करता नजर आ रहा है. इस दौरान तेज रफ्तार साइकिल सवार अगले ही पल सड़क के किनारे घसीटते हुए बुरी तरह गिर जाता है. वीडियो में आगे गिरकर उठता हुआ शख्स अपने लड़खड़ाते कदमों से चलते हुए अपनी कमर को पकड़े नजर आ रहा है. इस दौरान बैकग्राउंड में सिंगर कैलाश खेर का फेमस सॉन्ग टूटा- टूटा एक परिंदा बजता सुनाई दे रहा है.

पुलिस ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से किया शेयर

इस दौरान चचा की बेवकूफी देखते ही बन रही है. दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘स्टंट करोगे तो हमेशा के लिए भौचक्के रह जाओगे. सड़क पर सुरक्षित रहें.’ दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो के साथ-साथ फनी अंदाज में जरूरी मैसेज देने की भी पूरी कोशिश की है. 4 दिन पहले शेयर किए गए इस पोस्ट को अब तक 15 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘स्टंट किया तो टूटा.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ऐसी बेवकूफियों से पहले अपने परिवार के बारे में सोचा करो.’

ऐसा पहली बार नहीं है जब दिल्ली पुलिस ने इस तरह मजेदार और मजाकिया अंदाज में लोगों को मैसेज देने की कोशिश की हो. इससे पहले भी दिल्ली पुलिस ने बीते दिनों हुए आईपीएल 2023 में ‘स्टम्प तोड़’ परफॉर्मेंस के जरिए ट्रैफिक एडवाइजरी शेयर करते हुए लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था. अब एक बार फिर उनका एक और पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *