सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

हिमाचल विधानसभा में पहली बार शून्य काल की घोषणा, MLAs को महत्वपूर्ण विषय उठाने के लिए मिलेगा समय

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

Himachal Speaker Kuldeep Singh Pathania announces Zero Hour for MLAs ANN | हिमाचल  विधानसभा में पहली बार शून्य काल की घोषणा, MLAs को महत्वपूर्ण विषय उठाने के लिए  मिलेगा समय

हिमाचल विधानसभा में पहली बार शून्य काल की घोषणा, MLAs को महत्वपूर्ण विषय उठाने के लिए मिलेगा समय

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायकों को शून्य काल की व्यवस्था मिलेगी. इसकी घोषणा विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अब विधायकों को शून्य काल की व्यवस्था मिलेगी. हिमाचल प्रदेश विधानसभा के छठे दिन मंगलवार को कार्यवाही खत्म होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सदस्यों को शून्य काल की व्यवस्था मिलेगी. शून्य काल प्रश्न काल के बाद दोपहर 12 से लेकर 12:30 तक चलेगा.

प्रश्न काल का वक्त सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक होता है. इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य महत्वपूर्ण विषय शून्य काल के दौरान उठा सकेंगे. यह पहली बार है, जब हिमाचल प्रदेश विधानसभा में यह व्यवस्था दी जा रही है. हालांकि इस बारे विधानसभा अध्यक्ष अभी सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों से बात करेंगे. इसके बाद ही शून्य काल को लेकर अंतिम फैसला होगा.

Advertisement

प्रश्न काल के बाद शून्य काल की व्यवस्था 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधायक अपने मुद्दों को सदन में उठाने के लिए पॉइंट ऑफ ऑर्डर लाते हैं. यह पॉइंट ऑफ ऑर्डर की व्यवस्था अति महत्वपूर्ण विषयों के लिए होती है. ऐसे में बार-बार इस तरह प्वाइंट ऑफ ऑर्डर नहीं लाया जा सकता. विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधायकों की सुविधा के लिए अब उन्हें शून्य काल की व्यवस्था होगी, ताकि वह अपने मुद्दे शून्य काल में उठा सकें.

दोनों दलों से करेंगे बात- पठानिया 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने  साथ बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने अपने स्तर पर विधानसभा में फिलहाल इसकी व्यवस्था दी है. हालांकि यह उनके अधिकार क्षेत्र में ही आता है, लेकिन वह इस बारे में सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों की भी राय लेंगे. इसके बाद इसमें अंतिम फैसला लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि शून्य काल के दौरान विधायक अपने इलाके से जुड़ी महत्वपूर्ण मुद्दों को उठा सकेंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *