जरनैली मार्च के माध्यम से युवाओं को अपने गौरवमय विरसे की मिलेगी जानकारी: गुरमीत सिंह सूरा

* होने वाले जरनैली मार्च की तैयारियां जोरों पर
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश सिख सैल के नेता एवं पश्चिमी जिले के प्रभारी डा गुरमीत सिंह सूरा द्वारा पूर्वी दिल्ली में 8 नवम्बर को बन्दी छोड़ दिवस के उपलक्ष्य में एक विशाल जरनैलीमार्च एवं पूर्वी दिल्ली गतका कप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दिल्ली के इलावा पंजाब व अन्य शहरों से सिख मार्शल आर्ट गतका की टीमें पहुंचेंगीबी जिनका मुकाबला करवाया जायेगा और विजयी टीम को पूर्वी दिल्ली गतका कप से नवाजा जायेगा।
डा गुरमीत सिंह सूरा ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुनापार के डेरा बाबा करम सिंह से निहंग जत्थेबंदीयों द्वारा घुड़सवारी करते हुए शस्त्रों के साथ जरनैली मार्च निकाला जायेगा जो कि गीता कालोनी 14 ब्लाक के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा और भाई पुनछु साहिब 7 ब्लाक के गुरुद्वारा से होते हुए 3 बजे रामलीला ग्राउंड, गीता कालोनी में पहुंचेगा जहां पर गतका प्रतियोगिताओं की शुरुआत होगी और जो टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी उसे विजयी घोषित करते हुए गतका कप दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि गतका कप में पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और दिल्ली से अनेक टीमों ने हिस्सा लिया है।
इसके अतिरिक्त निहंग जत्थेबंदी के मुखी बाबा बलबीर सिंह जी अकाली 96 करोड़ी, सिंह साहिब बाबा मान सिंह जी, और बाबा जोगा सिंह सहित अनेक धार्मिक शख्सीयतें मौजूद रहेंगी। डा. गुरमीत सिंह सूरा द्वारा आज साथियों और सहयोगियों के साथ पहुंचकर गतका प्रतियोगिता के स्थान पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ गुरचरन सिंह गतका मास्टर, अमोलक सिंह, रणजीत सिंह, रविंदर सिंह, दलबीर सिंह, कुलविन्दर सिंह, जसविंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जसप्रीत सिंह, जगरूप सिंह, गोला वीरजी आदि मौजूद रहे।

