सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

बड़े अन्तराल से लोकसभा चुनाव जीत संसद पहुंचेगें युवा कन्हैया कुमार : सुनील कुमार

3 मिनट पढ़ें
बड़े अन्तराल से लोकसभा चुनाव जीत संसद पहुंचेगें युवा कन्हैया कुमार : सुनील कुमार

बड़े अन्तराल से लोकसभा चुनाव जीत संसद पहुंचेगें युवा कन्हैया कुमार : सुनील कुमार

Advertisement

बड़े अन्तराल से लोकसभा चुनाव जीत संसद पहुंचेगें युवा कन्हैया कुमार : सुनील कुमार

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से भारी मतों से चुनाव जीतेंगे कन्हैया कुमार, ऐसा कहना है दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सुनील कुमार का। उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के चुनाव पर बात करते हुए सुनील कुमार ने कहा की उत्तरी पूर्वी लोकसभा सीट पर चुनाव पूरी टक्कर का है और यह बात कहने में मुझे कोई गुरेज नहीं है की उत्तरी पूर्वी लोकसभा सीट पर कन्हैया कुमार बढ़त बनाए हुए है क्योंकि इस सीट से भाजपा के प्रत्याशी और दो बार इसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे मनोज तिवारी ने अपने पिछले दस वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों का श्रेय लेने का अलावा कुछ नही किया चाहे वो सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण का श्रेय लेने हो या समुदाय भवन का।

Advertisement

सुनील कुमार ने आगे कहा की इस बार उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में मनोज तिवारी का जमकर विरोध भी है एवं उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र की जनता में मनोज तिवारी को लेकर काफी नाराजगी भी दिखाई दे रही है क्योंकि मनोज तिवारी ने उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए कोई भी ख़ास काम नहीं किया है और न ही मनोज तिवारी उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र की जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करते है। सुनील कुमार ने आगे कहा की बार बार सांसद का चुनाव मनोज तिवारी अपने भोजपुरी स्टार के तमगे से नहीं जीत सकते, जनता को ऐसे सांसद की कोई जरूरत नहीं है जो उनके क्षेत्र का विकास न कर सकता हो, जो उनसे सीधा संपर्क न कर सकता हो।

सुनील कुमार ने आगे कहा की इस बार उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र की जनता ने इस बात का पूरा मन बना लिया है की वह कन्हैया कुमार को ही वोट देंगे क्योंकि कन्हैया कुमार एक ऐसे प्रत्याशी है जो जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उन समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास भी करेंगे। सुनील कुमार ने आगे कहा की कन्हैया कुमार ने उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र की जनता से मिलना भी शुरू कर दिया है और क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समझकर उसे हल करने के लिए योजनाएं बनानी भी शुरू कर दी है जो इस बात का प्रमाण है की कन्हैया कुमार उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के विकास और जनता की तरक्की के लिए कितने प्रयासरत है। सुनील कुमार ने आगे कहा की इसलिए मुझे पूर्ण विश्वास है की उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से अबकी बार, सांसद बनेंगे शिक्षित युवा कन्हैया कुमार।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *