सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

“मनोरंजन को बेवकूफी के साथ नहीं मिला सकते”,इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बरसे बल्लेबाजों पर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

“मनोरंजन को बेवकूफी के साथ नहीं मिला सकते”, इंग्लैंड पूर्व कप्तान बल्लेबाजों पर बरसे

पैट कमिंस की टीम ने मैच के तीसरे दिन मैच में अच्छी वापसी की और इंग्लैंड ने भी उनकी खासी मदद की. शुक्रवार को इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 4 विकेट पर 278 रन से शुरू की.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने जारी एशेज सीरीज (Ashes 2023) के दूसरे टेस्ट में खराब बल्लेबाजी के लिए अपने बल्लेबाजों को जमकर लताड़ लगाई है. पैट कमिंस की टीम ने मैच के तीसरे दिन मैच में अच्छी वापसी की और इंग्लैंड ने भी उनकी खासी मदद की. शुक्रवार को इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 4 विकेट पर 278 रन से शुरू की. तब कप्तान बेन स्टोक्स खुद 17 और हैरी ब्रूक 45 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन ये दोनों ही आगे बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे. और पूरी इंग्लिश टीम 325 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. और इसकी वजह बना खराब शॉट सेलेक्शन, जो वॉन सहित सभी को चुभ रहा है. कंगारू बॉलरों ने मौसम का फायदा उठाते हुए इंग्लैंड के आखिरी छह विकेट 47 पर ,समेट दिया.

इंग्लैंड को वास्तविकता समझने की जरूरत है

Advertisement

माइकल वॉन ने एक अंग्रेजी अखबार के लिए लिखे कॉलम में कहा कि इंग्लैंड को वास्तविकता समझने की जरूरत है. वह मनोरंजन को बेवकूफी के साथ नहीं मिला सकते. उन्होंने लिखा कि शुरुआती 188 रन के दौरान इंग्लैंड ने अच्छी क्रिकेट खेली. कंगारू पेसरों को भी मदद नहीं मिली क्योंकि बॉल ज्यादा स्विंग नहीं कर रही थी. ऐसे में उन्होंने शॉर्ट गेंदों का सहाररा लिया. और इसके बाद तो पूरी तरह बेवकूफी ही देखने को मिली.

माइकल स्टॉर्क सबसे सफल ऑस्ट्रेलियाई बॉलर रहे, जिन्होंने 88 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि जोश हैजलवुड और ट्रैविस के हिस्से में दो-दो विकेट आए. इस प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया टीम पहली पारी में 91 रन की बढ़त लेने में सफल रही. पहली पारी में यह स्टीव स्मिथ के 110 रन थे, जिससे ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 416 रन बनाने में कामयाब रही थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *