सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

‘मेरे से सिर्फ तीन साल बड़े हो…’, रोहित ने अमित मिश्रा की उम्र पर उठाए सवाल? देखिए कैसे लिए मजे

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘मेरे से सिर्फ तीन साल बड़े हो…’, रोहित ने अमित मिश्रा की उम्र पर उठाए सवाल? देखिए कैसे लिए मजे

LSG vs MI मैच से जुड़े एक वीडियो में रोहित शर्मा को अमित मिश्रा के मजे लेते हुए देखा जा रहा है. देखिए कैसे रोहित ने मिश्रा की उम्र को लेकर मजाक बनाया.

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का बीते मंगलवार आमना-सामना हुआ, जिसमें LSG ने 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी. इसी मुकाबले का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें रोहित शर्मा, LSG के गेंदबाज अमित मिश्रा से मस्ती करते हुए दिख रहे हैं. मिश्रा मुंबई के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे. वायरल वीडियो में रोहित शर्मा, अमित मिश्रा और मुरली कार्तिक भी खड़े हुए हैं, जहां रोहित अपनी उम्र के बारे में बात कर रहे हैं. बता दें कि रोहित शर्मा ने 30 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाया है और अब उनकी उम्र 37 साल हो गई है. वहीं अमित की उम्र 41 साल को भी पार कर चुकी है.

रोहित शर्मा ने चौंकते हुए अमित मिश्रा से पूछा कि क्या उनकी उम्र 40 साल से ज्यादा है. जब मिश्रा ने ‘हां’ में सिर हिलाया तो हिटमैन विश्वास ही नहीं कर पाए कि वो उनसे 3-4 साल बड़े हैं. दिग्गज गेंदबाज अमित मिश्रा ने जब कहा कि वो 41 साल के हो गए हैं, तब रोहित द्वारा मजाकिया अंदाज में ‘अरे यार’ कहने पर मिश्रा और कार्तिक अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे. मिश्रा ने बताया कि उन्होंने 20-21 साल की उम्र में डेब्यू कर लिया था. दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग भी कमेन्ट सेक्शन में खूब मजे लूट रहे हैं.

Advertisement

कब हुआ था अमित मिश्रा का डेब्यू?

अमित मिश्रा ने भारतीय टीम के लिए डेब्यू साल 2003 में कर लिया था. उस समय उनकी उम्र केवल 20 साल थी. 2003 में बांग्लादेश TVS कप की मेजबानी कर रहा था, जिसमें भारत, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका खेल रही थीं. अमित मिश्रा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया. उस मुकाबले में मिश्रा ने 5 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट चटकाया था. उन्होंने भारत के लिए 22 टेस्ट मैच खेलते हुए 76 विकेट लिए. वहीं 36 वनडे मैचों में उनके नाम 64 विकेट और 8 टी20 मैचों में उन्होंने 14 विकेट झटके थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *