सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

बस कंडक्टर पर हुए हमले को लेकर योगी सरकार सख्त, एक्शन में यूपी ATS

3 मिनट पढ़ें

प्रयागराज के बस कंडक्टर पर हुए हमले को लेकर योगी सरकार सख्त, एक्शन में यूपी ATS

Prayagraj ATS Searched Room Of Engineering Student In Conductor Attack Case  With Chopper ANN | Prayagraj Crime: कंडक्टर पर चापड़ से हमला करनेवाले छात्र  के कमरे की तलाशी, ATS को मिला जांच

यूपी एटीएस आरोपी छात्र के बैकग्राउंड को खंगाल रही है, और पता लगाया जा रहा है कि बस कंडक्टर पर हमला करनेवाले इंजीनियरिंग छात्र का आतंकी संगठन से कनेक्शन तो नहीं है.

प्रयागराज में कथित रूप से पैगंबर का अपमान बताकर इंजीनियरिंग के छात्र द्वारा इलेक्ट्रिक बस के कंडक्टर पर चापड़ से हमला किया गया है. वहीं आरोपी छात्र के बैकग्राउंड को खंगाला जा रहा है. उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वायड यानी (ATS) भी जांच में लगी है. आरोपी छात्र के आतंकी संगठन से जुड़े होने की आशंका पर यूपी एटीएस को जांच में शामिल किया गया. यूपी एटीएस की टीम ने आरोपी छात्र के घर पहुंचकर परिवारवालों से पूछताछ की. आरोपी छात्र लारेब हाशमी के कमरे की तलाशी भी ली गई है. परिवारवालों ने एटीएस की टीम के सामने बयान दर्ज कराया है.

एटीएस को मिली जांच की जिम्मेदारी

बता दें कि शुक्रवार को प्रयागराज में बस कंडक्टर पर चापड़ से हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई थी. हमले में बस कंडक्टर हरिकेश बुरी तरह घायल हो गया था. आरोपी हमलावर की पहचान लारेब हाशमी के तौर पर हुई. लारेब हाशमी यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फर्स्ट ईयर का छात्र है. हमला करने के बाद इंजीनियरिंग का छात्र लारेब हाशमी मौके से फरार हो गया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी का वीडियो सामने आया था. डेढ़ मिनट के वीडियो में धार्मिक टिप्पणी करते हुए आरोपी छात्र बस कंडक्टर पर हमले की वजह पैगंबर का अपमान बता रहा है.

हमलावर छात्र से अस्पताल में पूछताछ

घटना के कुछ समय बाद लारेब हाशमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी छात्र की निशानदेही पर हथियार बरामद करने जा रही थी. लारेब हाशमी पुलिस पर हमला कर कस्टडी से रात को भागने लगा. पुलिस ने लारेब हाशमी पर जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई. मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से लारेब हाशमी घायल हो गया. पुलिस ने घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां अस्पताल में आरोपी से पूछताछ कर रही हैं. पीड़ित कंडक्टर का एसआरएन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है. परिजनों के मुताबिक हरिकेश की हालत में सुधार हो रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *