सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

KGF 2 की तरह ही सुपर-डुपर हिट हुआ यश का नया वीडियो, फैन्स बोले ‘बॉलीवुड को बहुत पीछे छोड़ दिया’

2 मिनट पढ़ें
KGF 2 की तरह ही सुपर-डुपर हिट हुआ यश का नया वीडियो, फैन्स बोले 'बॉलीवुड को बहुत पीछे छोड़ दिया'

KGF 2 की तरह ही सुपर-डुपर हिट हुआ यश का नया वीडियो, फैन्स बोले 'बॉलीवुड को बहुत पीछे छोड़ दिया'

Advertisement

KGF 2 की तरह ही सुपर-डुपर हिट हुआ यश का नया वीडियो, फैन्स बोले ‘बॉलीवुड को बहुत पीछे छोड़ दिया’

केजीएफ 2 को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी यह फिल्म धुंआदार कमाई कर रही है। केजीएफ के पहले पार्ट के जरिए कन्नड़ सुपरस्टार को ग्लोबली खूब वाहवाही मिली थी। आलम यह है कि देश-विदेश में लोगों के बीच अब यश को रॉकी भाई के नाम से पहचाना जाता है।

इस फिल्म के जरिए यश का स्टारडम एकदम पीक पर पहुंच गया और फिल्म के दूसरे पार्ट को भी लोगों ने खूब सराहा है। इस बीच यश ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। वीडियो में यश ने बताया है कि उन्हें विश्वास था कि उनकी फिल्म केजीएफ 2यकीनन अच्छा प्रदर्शन करेगी। यश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और अब तक इसे 33 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। फैन्स लगातार इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

यश के नए वीडियो ने मचाई धूम

वीडियो में यश ने विश्वास से जुड़ी एक खूबसूरत कहानी को सुनाया है और बताया है कि वह इससे खुद को कितना जुड़ा हुआ पाते हैं। वीडियो में यश कह रहे हैं, ‘एक छोटा सा गांव था जो कि काफी समय से सूखे की स्थिति का सामना कर रहा था इसलिए वहां 3रहने वाले सभी लोगों ने एक साथ प्रार्थना सभा करने का फैसला लिया।

Advertisement

 

इस सभा के लिए ज्यादा से ज्यादा तादाद में लोग घरों के निकले लेकिन एक ही लड़का था जो घर से छाता लेकर आया था। कई लोगों ने उसे ओवर कॉन्फिडेंस बताया लेकिन क्या जानते हैं कि यही विश्वास है। मैं भी उसी बच्चे की तरह हूं जिसे विश्वास था कि ऐसा दिन आएगा।’ यश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *