सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ पर दर्शक जमकर लुटा रहे प्यार, बॉक्स ऑफिस में मचाया धमाल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ पर दर्शक जमकर लुटा रहे प्यार, बॉक्स ऑफिस में मचाया धमाल

यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ की कमाई के शुरुआती आंकड़े देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म बहुत ही जल्द अपने बजट को पार करने वाली है.

यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का ट्रेलर आने के बाद से ही उनके फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे. फिल्म 23 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हो गई है और फिल्म को ऑडियंस की ओर से भर भरकर प्यार मिल रहा है. पहले दिन की शानदार ऑपनिंग के बाद फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन बढ़ा और अब तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं, जिन्हें देखकर लग रहा है कि फिल्म तीसरे दिन रविवार की छुट्टी में शुरुआती दो दिनों की कमाई से भी ज्यादा कमाई कर सकती है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आर्टिकल 370’ ने पहले दिन 5.9 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 7.4 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं और फिल्म ने तीसरे दिन 7.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 20.85 करोड़ हो चुका है.

फिल्म की पीएम मोदी ने भी की थी तारीफ

रिलीज से पहले देश के पीएम नरेंद्र सिंह मोदी ने ‘आर्टिकल 370’ की तारीफ भी की थी. उन्होंने कहा कि इस फिल्म के जरिए लोगों को सही जानकारी मिलेगी. वहीं बता दें कि सिनेमा लवर डे के मौके पर फिल्म की टिकट की कीमत भी महज 99 रुपये थी.

Advertisement

‘क्रैक’ के साथ क्लैश

‘आर्टिकल 370’ 23 फरवरी को रिलीज हुई थी. इसके साथ विद्युत जामवाल और नोरा फतेही स्टारर फिल्म ‘क्रैक’ भी रिलीज हुई है.लेकिन कमाई के मामले में यामी की फिलम ‘क्रैक’ को मात दे रही है. तीन दिनों की कमाई के आंकड़ों में नजर डालें तो इस फिल्म ने विद्युत की फिल्म को हर दिन के कलेक्शन में पछाड़ा है.

‘आर्टिकल 370’: कहानी, स्टारकास्ट, बजट

‘आर्टिकल 370’ कश्मीर की कहानी जम्मू-कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को रद्द करने के पीएमओ के फैसले पर बेस्ड है. फिल्म में यामी गौतम, प्रियामणिऔर अरुण गोविल अहम रोल अदा करते दिखाई दिए हैं. फिल्म को आदित्य सुहास जंभाले ने डायरेक्ट किया है. ‘आर्टिकल 370’ का बजट 20 करोड़ बताया जा रहा है. वहीं फिल्म की 3 दिनों की कमाई पर नजर डालें तो ऐसा लग रहा है कि फिल्म बहुत ही जल्द अपना बजट निकालने में कामयाब होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *