सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

World Environment Day: पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है : दीपक गाबा

3 मिनट पढ़ें

World Environment Day: पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झिलमिल फ्रेंड्स कॉलोनी सी.ई.टी.पी. सोसाइटी, बी-ब्लॉक, झिलमिल में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झिलमिल सी.ई.टी.पी. सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनिल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योगपतियों, उद्यमियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में झिलमिल सी.ई.टी.पी. सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनिल गुप्ता, भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, शाहदरा के विधायक संजय गोयल, झिलमिल वार्ड के पार्षद पंकज लूथरा, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डी.पी.सी.सी.) के एस.एस.ई. एम.एस. रावत, सोसाइटी के प्रधान राकेश बंसल, कोषाध्यक्ष विनीत जैन सहित बड़ी संख्या में उद्यमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर नीम, पीपल, बड़ (बरगद) और जामुन सहित पर्यावरण के लिए अत्यंत उपयोगी एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए तथा प्रत्येक उद्यमी को अपने औद्योगिक परिसर और आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से वृक्षारोपण करना चाहिए। दीपक गाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने के अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। संजय गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया “एक पेड़ मां के नाम” अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम बना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। राकेश बंसल, एवं विनीत जैन ने भी उपस्थित उद्यमियों से अपने-अपने औद्योगिक परिसरों में हरियाली बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, तापमान नियंत्रण और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उद्यमियों ने पर्यावरण संरक्षण को जन अभियान बनाने, अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सी.ई.टी.पी. सोसाइटी की ओर से सभी अतिथियों, उद्यमियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *