सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

World Environment Day Delhi: विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली चिड़ियाघर में चला स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान

2 मिनट पढ़ें

World Environment Day Delhi: विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली चिड़ियाघर में चला स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार):विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर), नई दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में चिड़ियाघर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्लॉगिंग अभियान से हुई, जिसमें कर्मचारियों ने परिसर में स्वच्छता गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। इसके बाद सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने स्वच्छ, हरित और सतत भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस समारोह का प्रमुख आकर्षण व्यापक वृक्षारोपण अभियान रहा।
चिड़ियाघर परिसर में जानवरों के बाड़ों और आसपास के क्षेत्रों में 100 पौधे लगाए गए। वन्य जीवों के प्राकृतिक आवासों को और अधिक समृद्ध बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक क्षेत्र में वहां के जीवों की आवश्यकताओं के अनुरूप चयनित पौध प्रजातियों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण अभियान के तहत पीपल, नीम, कैलिस्टेमोन, साइट्रस सहित कई औषधीय, चारा एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण स्वदेशी पौधों को लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह पहल जैव विविधता संरक्षण, प्राकृतिक आवासों के संवर्धन और पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान प्रशासन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है, बल्कि आम नागरिकों को भी प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण के लिए प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *