सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

आज से होगा वर्ल्ड कप 2024 का आगाज, पहले ही दिन दो मुकाबलों का दिखेगा रोमांच; जानें टाइमिंग

3 मिनट पढ़ें
वर्ल्ड कप 2024

आज से होगा वर्ल्ड कप 2024 का आगाज, पहले ही दिन दो मुकाबलों का दिखेगा रोमांच; जानें टाइमिंग

Womens T20 World Cup 2024: आज से टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होगा. टूर्नामेंट के पहले ही दिन दो मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा. दुबई और शारजाह में खेले जाने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज (03 अक्टूबर) यानी पहले दिन दो मैच देखने को मिलेंगे. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बांग्लादेश और स्कॉटलैंड की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा. वहीं दूसरा मैच पाकिस्तान और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा.

बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3:30 बजे से शारजाह में खेला जाएगा. फिर पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा मैच शारजाह में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं टूर्नामेंट में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 04 अक्टूबर, रविवार को देखने को मिलेगा. टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगी.

बता दें कि आज से शुरू होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल 20 अक्टूबर, रविवार को खेला जाएगा. 18 दिन के भीतर कुल 23 मुकाबले देखने को मिलेंगे. पहले यह टूर्नामेंट बांग्लादेश में होना था, लेकिन वहां के हालात को देखते हुए आईसीसी ने इसे वहां से शिफ्ट करने का फैसला किया. यह टूर्नामेंट का 9वां एडीशन है.

टूर्नामेंट कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को रखा गया है. वहीं ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज को रखा गया है.

टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश की टीम

निगार सुल्ताना जोती (कप्तान), नाहिदा अख्तर, मुर्शिदा खातून, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, शोभना मोस्तरी, राबेया, सुल्ताना खातून, फाहिमा खातून, मारूफा अख्तर, जहांआरा आलम, दिलारा अख्तर, ताज नेहर, शाति रानी, ​​दिशा बिस्वास.

टूर्नामेंट के लिए स्कॉटलैंड की टीम 

कैथरीन ब्राइस (कप्तान), सारा ब्राइस (उप-कप्तान), लोर्ना जैक-ब्राउन, एबी ऐटकेन-ड्रमंड, अबता मकसूद, सास्किया हॉर्ले, क्लो एबेल, प्रियानाज़ चटर्जी, मेगन मैककॉल, डार्सी कार्टर, आइल्सा लिस्टर, हन्ना राइनी, राचेल स्लेटर, कैथरीन फ़्रेज़र, ओलिविया बेल.

टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की टीम

फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली, नशरा सुंधू, निदा डार, ओमैमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल (फिटनेस के अधीन), सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब , तुबा हसन.

टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका की टीम

चमारी अथापथु (कप्तान), अनुष्का संजीवनी, हर्षिता माधवी, नीलाक्षिका डी सिल्वा, इनोका राणावीरा, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, सचिनी निसानसाला, विशमी गुणरत्ने, उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, शशिनी गिम्हानी, अमा कंचना.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *