सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अरुण जेटली स्टेडियम पर World Cup 2023 के लिए खर्च होंगे इतने करोड़ रुपये, सुनकर उड़ जायेंगे होश

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

World Cup 2023 के लिए अरुण जेटली स्टेडियम पर खर्च होंगे इतने करोड़ रुपये, सुनकर उड़ जायेंगे होश

दिल्ली में सात अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और क्वालीफायर का मैच होना है. यहां भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 अक्टूबर को मैच होगा. बाकी मैच 14 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और छह नवंबर को होने हैं.

मरम्मत और साज सज्जा पर 20 से 25 करोड़ रूपये किए खर्च

अक्टूबर नवंबर में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप (ODI WC 2023) के दौरान पांच मैचों की मेजबानी करने वाले अरूण जेटली स्टेडियम की मरम्मत और साज सज्जा पर 20 से 25 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच इस साल की शुरूआत में दूसरे टेस्ट की मेजबानी करने वाले स्टेडियम में दर्शकों की सुविधाओं का ख्याल नहीं रखे जाने के कारण काफी आलोचना हुई थी. अप्रैल में बताया गया कि दिल्ली समेत पांच स्टेडियमों में काफी काम की जरूरत है. इनमें हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और मोहाली शामिल है. मोहाली में हालांकि विश्व कप का कोई मैच नहीं होना है.

Advertisement

भारत में क्रिकेट की अपार लोकप्रियता के चलते बीसीसीआई प्रसारण अधिकारों से करोड़ों कमा रहा है लेकिन अधिकांश स्टेडियमों की हालत इतनी खराब है कि मूलभूत सुविधायें भी नहीं है. दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव रजत मनचंदा ने कहा कि फोकस विश्व कप के दौरान दर्शकों का अनुभव यादगार बनाने पर होगा. उन्होंने कहा ,‘‘ हमें पांच मैचों की मेजबानी दिये जाने के लिये हम बीसीसीआई को धन्यवाद देते हैं.

हमें स्टेडियम का बुनियादी ढांचा बेहतर करना होगा ताकि दर्शकों का अनुभव यादगार रहे. इसमें दर्शकों की सीटें बदलना, नये वॉशरूम बनाना, पुताई और टिकट सॉफ्टवेयर में बदलाव शामिल है.” अरूण जेटली स्टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 35000 है और मनचंदा ने बताया कि डीडीसीए करीब 10000 सीटें बदलेगा. उन्होंने कहा ,‘‘ हम दर्शकों को साफ सुथरे वॉशरूम , सस्ती दर पर अच्छा खाना और पानी उपलब्ध करायेंगे. हाउसकीपिंग स्टाफ भी बढाया जायेगा. यह सारा काम 15 सितंबर तक पूरा किया जाना है.”

उन्होंने बताया कि आईसीसी और बीसीसीआई की टीम जुलाई के तीसरे सप्ताह में स्टेडियम का मुआयना करेगी. दिल्ली में सात अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और क्वालीफायर का मैच होना है. यहां भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 अक्टूबर को मैच होगा. बाकी मैच 14 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और छह नवंबर को होने हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *