अध्यक्ष पद पर एक साल पूरा होने पर राजकुमार जैन के कार्यालय में उमड़े कार्यकर्ता
– हर्ष भारद्वाज –
नई दिल्ली , राजकुमार जैन का इतना भव्य स्वागत तब भी नहीं हुआ था जब उनकी नियुक्ति बाबरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर हुई थी, जितना भव्य स्वागत आज रविवार को उनकी नियुक्ति की सालगिरह पर हुआ | ऐसा शयद इसलिए हुए साल भर के भीतर उन्होंने कार्यकर्ताओं के दिलों में एक अच्छी छाप छोड़ी है | साल भर के आंकलन के बाद आज उनके कार्यालय के भीतर और बाहर तिल रखने की भी जगह नहीं थी |

आलम यह था कि जितने लोग उनके दफ्तर के भीतर थे उससे ज्यादा शायद बाहर थे | अनेक कार्यकर्ता ढोल ताशे बजा रहे थे तो एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता उनकी अध्यक्षता की सालगिरह का जश्न मनाने के लिए बड़े-बड़े केक लेकर पहुंचे थे | राजकुमार जैन नें भी इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के लिए शानदार चाय नाश्ते के साथ-साथ मिठाई का इंतजाम भी किया हुआ था | कार्यकर्ता रह-रहकर राजकुमार जैन और देवेन्द्र यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे | राजकुमार जैन नें कहा यह सब कार्यकर्ताओं का प्यार है | पार्टी नें मुझे जो जिम्मेदारी दी थी पूरी मेहनत और लग्न से पूरा करने का प्रयास करता हूँ और मुझे सब कार्यकर्ताओं का सहयोग भी मिलता है |

राजकुमार जैन नें कहा देश भर में जिस तरह राहुल गांधी जी मेहनत कर रहे हैं उसी तरह देवेन्द्र यादव जी दिल्ली में जी तोड़ मेहनत करते है और उसी का परिणाम है कि आज दिल्ली में कांग्रस मजबूत हो रही है | इस मौके पर जिला प्रभारी लोकेंद्र चौधरी,पूर्व विधायक हाजी इशराक खान,पूर्व प्रत्याशी सुरेश्व्ती चौहान, अश्वनी भारद्वाज , संजीव शर्मा , किसान, नवीन चन्द्रा ,प्रताप शर्मा,मुकेश पांचाल,कुलदीप भाटी ,सविता शर्मा , राजीव शर्मा, देवानंद चौधरी, नत्थू नंबरदार,ओम सेन, शहजाद खान, पी सिंह,अनिल गौतम, ,अनिल शर्मा,शिव दत्त शर्मा,प्रताप शर्मा,पप्पू मलिक,जहांगीर, शकील अहमद,राजकुमार कंवर,मुकेश पांचाल, नवीन शर्मा, बाबा फरीद, बब्बू मलिक, कयूम शेख,संजय गॉड, मुन्ना चौधरी,आसमा रहमान, चौधरी अजीत सिंह, मोहम्मद आरिफ,बाबू भाई,परवीन वत्स,अरमान खान, अख्तर सिद्दीकी, साहिल रियासत, परशुराम रावत, राम ठाकुर, रश्मि सिंह,बंटी गुप्ता,,जावेद भाई, नत्थू राम,प्रेम नारायण वर्मा,बृजेश चौहान,राजेंद्र जोशी,अनिल शर्मा,नवाबुद्दीन,सुनील पांचाल,सलीम,जवाहर सिंह कुशवाह,निवेश गुप्ता, फईम,जेबुन्निसा, ,अफरोज,आदि मौजूद रहे |



