सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

महिला शक्ति वंदन अधिनियम पर राजनीति के खिलाफ भजनपुरा में सड़कों पर उतरी महिलाएं : रेखा रानी

2 मिनट पढ़ें
Women took to the streets in Bhajanpura against politicization of the Mahila Shakti Vandan Act
Advertisement

महिला शक्ति वंदन अधिनियम पर राजनीति के खिलाफ भजनपुरा में सड़कों पर उतरी महिलाएं : रेखा रानी

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार ) :महिला शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच जारी राजनीतिक खींचतान अब सड़कों तक पहुंच गई है। भजनपुरा क्षेत्र में इस मुद्दे पर महिलाओं का जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला, जहां सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि नारी सशक्तिकरण जैसे संवेदनशील विषय पर राजनीति करना देशहित में नहीं है और इससे महिलाओं के अधिकारों को ठेस पहुंचती है। प्रदर्शन के दौरान “नारी शक्ति का सम्मान, देश का सच्चा उत्थान” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। महिलाओं ने साफ संदेश दिया कि यदि उनके अधिकारों में बाधा डालने का प्रयास किया गया, तो वे इसी तरह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेंगी। इस प्रदर्शन ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अब महिलाएं केवल दर्शक नहीं, बल्कि निर्णय और बदलाव की सक्रिय भागीदार बन चुकी हैं। भजनपुरा वार्ड की निगम पार्षद रेखा रानी के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल आक्रोश रैली में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। रैली गांवड़ी रोड से होकर निकली, जहां महिलाओं ने महिला शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में और उसके खिलाफ कथित रूप से हो रही राजनीति के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। रेखा रानी ने अपने संबोधन में कहा कि “महिला शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल इस पर अनावश्यक विवाद खड़ा कर इसे बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।” उन्होंने कहा कि भजनपुरा की मातृशक्ति इस तरह की ओछी राजनीति को कभी सफल नहीं होने देगी। रैली में मंडल महामंत्री ममता जोशी, मंत्री चारु कौशिक, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष वंदना सचदेवा, संगीता त्रिपाठी सहित अन्य महिला पदाधिकारियों और क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने एक स्वर में कहा कि महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर किसी भी तरह की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *