सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Women T20 WC: टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का एलान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम घोषित की गई है। स्मृति मंधाना को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।टी20 विश्व कप का आयोजन 10 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका में होगा।साथ ही जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में होने वाली ट्राई-सीरीज के लिए भी टीम का एलान हुआ है।

टी20 विश्व कप में भारतीय टीम अपना पहला 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ केपटाउन में खेलेगी। ग्रुप-2 में टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और आयरलैंड है। ग्रुप की शीर्ष दो टीममें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला केपटाउन में 26 फरवरी को खेला जाएगा।

Advertisement

पूजा वस्त्राकर को विश्व कप टीम में रखा गया है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। अगर पूजा अपनी फिटनेस नहीं साबित कर पाती हैं तो उनकी जगह मेघना सिंह को मौका दिया जा सकता है।टी20 विश्व कप से ठीक पहले टीम इंडिया तीन देशों की ट्राई-सीरीज में हिस्सा लेगी। इसकी शुरुआत 19 जनवरी से होगी। इसमें भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें हिस्सा लेंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *