आयुष्मान वय वन्दना योजना के शुरू होने से दिल्ली के हजारों बुजुर्गों में ख़ुशी की लहर : दीपक गाबा
* 68 हजार लोगो को मिलेगा लाभ
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन आयुष्मान वय वन्दना योजना के शुरू करते ही दिल्ली के बुजुर्गों में ख़ुशी की लहर देखने को मिल रही है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के अध्यक्ष दीपक गाबा का | दीपक गाबा कहते हैं इस योजना के शुरू होने से बुजुर्गों को स्वाथ्य सुरक्षा क एक मजबूत कवच मिल गया है जिसके तहत अब बुजुर्ग किसी भी अस्पताल से दस लाख रूपये तक का इलाज निशुल्क करा सकते हैं |
दीपक गाबा कहते हैं दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू होने के बाद 70 पार कर चुके बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड का इंतजार था. दिल्ली सरकार ने इस योजना को लागू कर दिया है और बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड भी बांटे जाने शुरू कर दिए गए हैं. आयुष्मान वय वंदन योजना के तहत दिल्ली के रहने वाले बुजुर्ग 10 लाख रुपये तक का फ्री इलाज करवा सकेंगे. इसमें केंद्र सरकार की ओर से 5 लाख रुपये तो दिल्ली सरकार की ओर से भी 5 लाख रुपये का अतिरिक्त टॉप-अप दिया जाएगा |
दीपक गाबा कहते हैं भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना पहले ही लागू हो चुकी है | अब दिल्ली सरकार ने इस योजना को दिल्ली में भी लागू कर दिया है | इस योजना के तहत 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए गए हैं | दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान वय वंदना कार्ड का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है | दिल्ली के 70 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इस योजना से दिल्ली के सभी वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिलेगा राजधानी दिल्ली में इनकी संख्या करीब 68 हजार है |
दीपक गाबा कहते हैं केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ा बदलाव करते हुए 70 की उम्र पार कर चुके वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त इलाज की सौगात दी है | यानी इस योजना के तहत 70 साल के ऊपर के बुजुर्गों के मुफ्त इलाज के लिए किसी तरह की शर्त नहीं रखी गई है | सरकार देश के हर बुजुर्ग
का इस योजना के तहत इलाज कराएगी. इसमें आय की भी लिमिट तय नहीं की गई है. हर अमीर और गरीब वरिष्ठ नागरिक योजना के तहत इलाज करवा सकता है | दीपक गाबा कहते हैं भाजपा जो कहती है उसे पूरा करके दिखाती है | भाजपा नें अपने संकल्प पत्र में जो वादे किये थे उन्हें पूरा किया जा रहा है |



