सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली भी जीतेगें और देश में भी गठबंधन जीतेगा : हाजी जरीफ

3 मिनट पढ़ें
दिल्ली भी जीतेगें और देश में भी गठबंधन जीतेगा : हाजी जरीफ

दिल्ली भी जीतेगें और देश में भी गठबंधन जीतेगा : हाजी जरीफ

Advertisement

दिल्ली भी जीतेगें और देश में भी गठबंधन जीतेगा : हाजी जरीफ
* दो सौ सीटों तक सिमिट जायेगी भाजपा

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस बेहद अच्छा प्रदर्शन करेगी दिल्ली की तो सातों सीटें जीतेगें ही देश में भी इन्डिया गठबंधन की सरकार बनेगी| यह कहना है कबीर नगर वार्ड से कांग्रेस के निगम पार्षद हाजी जरीफ का | हाजी जरीफ कहते हैं अबकी बार जीत का आंकड़ा 400 पार करने की बात जो पार्टी कर रही है वो केवल ख्याली पुलाव है | उनकी सीटें दो सौ तक पहुंच जाए तो गनीमत है | वीर अर्जुन ने हाजी जरीफ से की बातचीत और उनसे जाना की कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कितनी तैयार है जिस पर हाजी जरीफ ने कहा की कांग्रेस चुनावों के लिए पूर्ण तरीके से तैयार है और जिस तरह से हमारी पार्टी ने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाई थी ठीक उसी तरह अबकी बार कांग्रेस पार्टी देश को भाजपा से और भाजपा की वजह से देश में बढ़ रही बेरोजगारी, महंगाई, भुखमरी, गिरती अर्थव्यवस्था से भी आजादी दिलवाएगी।

Advertisement

हाजी जरीफ ने कहा की गत दस वर्षों में देश का जो बुरा हाल भाजपा को अपने गलत कामों से करना था वो भाजपा ने कर दिया है अब वक्त आ गया है की देश की तरक्की व देश की जनता का विकास दोबारा से पटरी पर लाया जाए और यह कार्य सिर्फ एक ही राजनीतिक पार्टी कर सकती है और वो है देश की सबसे पुरानी, सदैव जनता के हित को सर्वोपरि रखने वाली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस। हाजी जरीफ ने आगे कहा की चाहे दिल्ली में कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करे या न करे लेकिन दिल्ली की सातों सीटों पर बहुमत से सिर्फ एक ही पार्टी जीतेगी और वो है कांग्रेस। हाजी जरीफ ने आगे कहा की भाजपा सरकार की अदूरदर्शिता और नाकामियों ने देश की जनता को हर मोर्चे पर परेशान किया व हर वर्ग को परेशान किया। जिस 2000 रुपये के नोट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को लंबी लाइनों में लगवाया था, सात साल बाद उसी नोट को जमा करने के लिए भी जनता को लाइनों में ही लगना पड़ा। हाजी जरीफ ने कहा कि नोटबंदी और दो हजार के नोट के बंद होने से देश की जनता को फायदा हुआ हो या न हुआ हो लेकिन इतना मैं पूरे यकीन से कह सकता हूं की कुछ गिने चुने पूंजीपतियों को फायदा जरूर हुआ होगा। हाजी जरीफ ने कहा की भारतीय जनता पार्टी देश की जनता की नहीं बल्कि देश के कुछ एक दो पूंजीपतियों की पार्टी है जो जनता की जेब से पैसा निकाल कर इन चंद पूंजीपतियों की जेब में डालती है। हाजी जरीफ ने आगे कहा की मोदी सरकार की निकम्मी हरकतों को न तो देश भूला है और न ही देशवासी कभी भूलेंगे और आगामी लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार को अपनी इन निकम्मी हरकतों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *