सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मनीषा रानी जल्द करेंगी बॉलीवुड में एंट्री? विवेक अग्निहोत्री के संग नजर आईं एक्ट्रेस

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

मनीषा रानी जल्द करेंगी बॉलीवुड में एंट्री? विवेक अग्निहोत्री के संग नजर आईं एक्ट्रेस

मनीषा रानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. हाल ही में मनीषा ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के साथ फोटोज शेयर की हैं. जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के बाद से ही मनीषा रानी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. इसके बाद मनीषा ने ‘झलक दिखला जा 11’ की ट्रॉफी भी जीती. मनीषा रानी बिहार से बिलॉन्ग करती हैं. उनकी लाइफ स्ट्रगल से भरी हुई है. जब वो पांचवी क्लास में थीं तब उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था. मनीषा अपने पापा के साथ रहती हैं. इसके बाद मनीषा के पिता ने ही उनका खूब ख्याल रखा है.

मनीषा रानी जल्द करेंगी फिल्मों में एंट्री?

‘झलक दिखला जा 11’ के फिनाले के दौरान मनीषा रानी को ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का काफी सपोर्ट मिला. हाल ही में मनीषा ने विवेक अग्निहोत्री के साथ एक फोटो शेयर की. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने खास कैप्शन भी लिखा. वहीं दोनों को साथ में देखकर फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि मनीषा जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं.

मनीषा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह बैठी हुई है और उनके पीछे डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पोज दे रहे हैं. दोनों ही इस फोटो में स्माइल कर रहे हैं. मनीषा के इस पोस्ट पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं. हालांकि मनीषा रानी की तरफ से बॉलीवुड में जाने को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है.

Advertisement

‘मुझे शर्मिंदगी महसूस हो रही थी…’

फोटो के कैप्शन में मनीषा ने लिखा- ‘कितने अच्छे इंसान हैं. इतने अनुभवी इंसान के साथ सोफे पर बैठने में मुझे शर्मिंदगी महसूस हो रही थी. लेकिन विवेक सर बहुत प्यारे इंसान है. इस फोटो के लिए उन्होंने मुझे बैठाया और खुद खड़े हो गए. आपसे मिलकर बहुत खुश हूं सर.’ वहीं इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने भी X फोटो को शेयर कर मनीषा के लिए लिखा- ‘चमकते रहो और मुस्कुराते रहो, सबसे अच्छे रहो.’

मनीषा रानी का बिहार से मुंबई तक का सफर

मनीषा को शुरुआत से ही डांस करने का काफी शौक रहा है. मनीषा जब बारहवीं क्लास में थीं, तो वह डांसिंग रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस में भाग लेना चाहतीं थीं. लेकिन, मनीषा के पापा ने उन्हें भेजने से मना कर दिया. इसके बाद मनीषा ने टिक टॉक पर वीडियो बनाकर शेयर करना शुरु किया. उनके काम से उन्हें कई लाइव इवेंट्स और फंक्शन में परफॉर्म करने का मौका मिला. वहीं, इसके बाद बिग बॉस के शो से मनीषा रानी की फैन फॉलोइंग बढती चली गई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *