सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

क्या बिहार में होगा खेला? फ्लोर टेस्ट से पहले मांझी से मिले महबूब आलम- जानें क्या कहा

4 मिनट पढ़ें

क्या बिहार में होगा खेला? फ्लोर टेस्ट से पहले मांझी से मिले महबूब आलम- जानें क्या कहा

लेफ्ट के विधायक महबूब आलम शनिवार को जीतन राम मांझी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. करीब 20 मिनट तक जीतन राम मांझी से महबूब आलम की बातचीत हुई.

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल काफी तेज हो गई है. जीतनराम मांझी की पार्टी HAM के चार विधायकों पर सभी दलों की नजर है. लेफ्ट के विधायक महबूब आलम (Mehboob Alam) ने शनिवार (10 फरवरी) को प्रदेश के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) से मुलाकात की है. 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है यानी नीतीश सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना है. वहीं तेजस्वी यादव ने पहले ही एलान कर दिया है कि

अभी तो खेल होना बाकी है.

प्रदेश में एनडीए की सरकार तो बन गई लेकिन नीतीश सरकार के सामने फ्लोर टेस्ट की चुनौती है. हॉर्स ट्रेडिंग की अटकलों को देखते हुए कांग्रेस ने अपने 16 विधायकों को हैदराबाद भेज दिया है. वहीं बीजेपी ने अपने विधायकों को बोधगया भेजा है. जेडीयू अपने विधायकों से लगातार संपर्क कर रही है. शनिवार को जेडीयू कोटे से मंत्री श्रवण कुमार ने सभी विधायकों को भोज दिया. कोई विधायक इधर-उधर ना हो, लिहाजा सभी पार्टियों की पैनी नजर बनी हुई है.

जीतन राम मांझी से मिले महबूब आलम

फ्लोर टेस्ट के 2 दिन पहले महागठबंधन में शामिल भाकपा माले के विधायक महबूब आलम शनिवार को जीतन राम मांझी से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि करीब 20 मिनट तक जीतन राम मांझी से महबूब आलम बातचीत हुई. मुलाकात के बाद बाहर निकलने पर महबूब आलम ने कह दिया कि जीतन राम मांझी खेल दिखाएंगे. माले विधायक ने कहा कि मांझी जी गरीबों का सवाल उठाएं और आज भी हम उनसे वही आग्रह करने आए थे.

क्या बिहार में होगा खेला?

जीतन राम मांझी से मुलाकात के बाद महबूब आलम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मांझी जी से हम लोगों का पुराना संपर्क है. वह गरीबों के नेता हैं और हम लोग बराबर उनसे मिलते रहे हैं. आज हम लोग मांझी जी का स्वास्थ्य जानने के लिए आए थे. वह हमसे बड़े हैं और हम लोग उनसे बराबर मिलते रहते हैं. पहले वह बीमार चल रहे थे और उनके स्वास्थ्य का ही हाल-चाल जानने आए हैं. उन्होंने कहा कि मांझी जी बिल्कुल स्वस्थ हैं. पूरी तरह तंदुरुस्त हैं और वो अच्छा खेल दिखाएंगे .

महबूब आलम ने की मांझी की तारीफ

तेजस्वी यादव के खेल वाली बात पर महबूब आलम ने कहा कि हम वह खेल की बात करने नहीं आए थे. मांझी जी हमेशा गरीबों का सवाल उठाते रहे हैं इसलिए हम लोग आग्रह करने आए थे कि गरीबों का सवाल उठता रहें. हालांकि उन्होंने कहा कि राजनीति की कोई बातचीत नहीं हुई है. लंबे समय से उनसे मुलाकात नहीं हुई थी, इसलिए मिलने आ गए. विधायकों के मामले पर उन्होंने कहा कि हमलोगों को इससे कोई मतलब नहीं है.

मंत्री सुमित सिंह ने क्या कहा?

वहीं, मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि मांझी जी क्या करेंगे इसके बारे में हम नहीं बता सकते हैं, लेकिन वो पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं और महबूब आलम भी जनप्रतिनिधि हैं तो दोनों के मुलाकात पर कोई ऐसी टिप्पणी करना बेकार है. उन्होंने कहा कि खेलने का मौसम है तो खेल होगा ही लेकिन जीतेंगे जीत हमारी ही होगी.

विजय चौधरी क्या बोले?

वहीं महबूब आलम के मांझी से मिलने पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि महबूब आलम आप लोगों के लिए न्यूज़ बनवाने के लिए मांझी जी से मिलने गए थे, ऐसी कोई बात नहीं है. एनडीए के सभी विधायक एकजुट हैं और 128 की संख्या हमारे पास है. फ्लोर टेस्ट में कोई परेशानी नहीं होगी.

बहरहाल फ्लोर टेस्ट की तारीख 12 फरवरी नजदीक है तो जीतन राम मांझी को लुभाने के लिए महागठबंधन पूरी कोशिश में है. हालांकि जीतन राम मांझी ने पहले ही साफ कर दिया है कि हम लोग बार-बार पाला नहीं बदलते हैं. हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं और एनडीए के साथ रहेंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *