सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस के लिए चुनौती बनेंगे दिल्ली के गेंदबाज?

3 मिनट पढ़ें

DC vs GT: अरूण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और गुजरात के बीच होगा महामुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स को सत्र के शुरुआती मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 50 रन से करारी शिकस्त दी थी. इस मैच में टीम को सबसे ज्यादा निराशा भारतीय तेज गेंदबाजों से हुई थी और एनरिच नोर्किया की गैरमौजूदगी में ये गेंदबाज लखनऊ के बल्लेबाजों को परेशान करने में विफल रहे थे.

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 50 रन से करारी शिकस्त दी

दिल्ली कैपिटल्स (DC vs GT) को सत्र के शुरुआती मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 50 रन से करारी शिकस्त दी थी. इस मैच में टीम को सबसे ज्यादा निराशा भारतीय तेज गेंदबाजों से हुई थी और एनरिच नोर्किया की गैरमौजूदगी में ये गेंदबाज लखनऊ के बल्लेबाजों को परेशान करने में विफल रहे थे. चेतन सकारिया और मुकेश कुमार सटीक लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं लेकिन लखनऊ के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को परेशान करने के लिए जरूरी गति और विविधता के मामले में दोनों काफी असरहीन थे. ऐसे में शानदार लय में चल रहे शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या को उनके खिलाफ रन बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी.

‘इंपैक्ट खिलाड़ी’

खलील अहमद ने शुरुआती मैच में गेंद से कुछ अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन क्षेत्ररक्षण के मामले में वह फिसड्डी रहे है. उन्होंने लखनऊ के खिलाफ कायल मायर्स का कैच टपकाया था जो टीम को काफी महंगा पड़ा था. दिल्ली के पास इशांत शर्मा जैसा अनुभवी गेंदबाज है लेकिन यह समझा जाता है कि टीम प्रबंधन ने 100 टेस्ट खेल चुके इस खिलाड़ी को सम्मान दिखाने के लिए आधार मूल्य पर अपने साथ जोड़ा. इशांत का इस्तेमाल ‘इंपैक्ट खिलाड़ी’ के तौर पर हो सकता है. दिल्ली के अभ्यास सत्र पर नजर रखने वालों का हालांकि मानना है कि उनकी गति और पैनापन में काफी गिरावट आयी है.

टीम को नोर्किया और लुंगी एंगिडी का साथ इस मैच के बाद से ही मिल पाएगा ऐसे में कोच रिकी पोंटिंग और क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली को टीम संयोजन बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी. ऐसे में टीम सकारिया की जगह मुस्ताफिजूर रहमान को एकादश में मौका दे सकती है लेकिन इसके लिए रिले रोसो को बाहर बैठना पड़ेगा. बल्लेबाजी विभाग में कप्तान डेविड वार्नर चाहेंगे कि पृथ्वी साव और सरफराज खान जैसे भारतीय बल्लेबाज तेज गेंदबाजों का बेहतर तरीके से सामना करें. उन दोनों को मार्क वुड ने अपनी गति से परेशान किया था.

टीम को मोहम्मद शमी और पंड्या के अलावा अल्जारी जोसेफ, यश दयाल और राशिद खान के खिलाफ तेजी से रन बनाने का तरीका खोजना होगा. रिपल पटेल, ललित यादव और अमन हकीम खान जैसे भारतीय खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट का काफी अनुभव है लेकिन उन्होंने आईपीएल में मैच का रुख पलटने की क्षमता नहीं दिखायी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *