सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

‘क्या शंकराचार्यों पर भी BJP लगाएगी सनातनी न होने का आरोप?’अखिलेश यादव ने कसा तंज

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘क्या शंकराचार्यों पर भी BJP लगाएगी सनातनी न होने का आरोप?’अखिलेश यादव ने कसा तंज

अखिलेश यादव ने वाराणसी में कहा कि बीजेपी बांट के ही राज करती है, बीजेपी ने अंग्रेजों से सीखा है ‘बांटो और राज करो’ और भाजपा यही कर रही है.अखिलेश ने वाराणसी दौरे के वक्त का एक वीडियो भी शेयर किया.

समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा और राम मंदिर के उद्घाटन में कथित तौर पर शंकराचार्यों के न जाने के मुद्दे पर टिप्पणी की. एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि देश के चारों शंकराचार्य को हम सम्मान की दृष्टि से देखते हैं,बीजेपी अब उनपर भी सनातनी न होने का आरोप लगा सकती है.

अखिलेश ने कहा कि चारों शंकराचार्य हमारे धर्म के अगुवा हैं. अगर वो राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जा रहे हैं तो क्या बीजेपी उन पर सनातनी न होने का आरोप लगाएगी. ये विपक्ष के नेताओं पर जो आरोप लगा रहे हैं, वो हमारे पूजनीय शंकराचार्यों पर भी आरोप लगा सकते हैं.

Advertisement

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी बांट के ही राज करती है, बीजेपी ने अंग्रेजों से सीखा है ‘बांटो और राज करो’ और भाजपा यही कर रही है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बनारस क्योटो बन गया? क्या मां गंगा साफ हो गई?’

सपा नेता ने कहा कि जो समाजवादियों ने एक्सप्रेसवे बनाया क्या देश में उससे अच्छा एक्सप्रेसवे बना है? जो एक्सप्रेसवे समाजवादियों ने बनाया था उसी की वजह से प्रधानमंत्री सड़क पर उतर पाए हरक्यूलिस विमान से, क्या उनके पास कोई ऐसी डिजाइन और टेक्नोलॉजी है? आप किसी भी मोहल्ले में चले जाइए समाजवादियों का दिया लैपटॉप आज भी चल रहा है.

इसके अलावा अखिलेश ने वाराणसी दौरे के वक्त का एक वीडियो भी शेयर किया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर पानी भरा हुआ है. इस वीडियो के संदर्भ में सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश ने लिखा- वाराणसी के क्योटो बनने के सफ़र में हिचकोले खाती ज़मीनी सच्चाई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *