सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

कपिल शर्मा के शो में होगा आमिर खान का डेब्यू? पहली बार कॉमेडियन संग स्क्रीन शेयर करेंगे एक्टर

3 मिनट पढ़ें

कपिल शर्मा के शो में होगा आमिर खान का डेब्यू? पहली बार कॉमेडियन संग स्क्रीन शेयर करेंगे एक्टर

कपिल शर्मा एक बार फिर फैंस को गुदगुदाने आ रहे हैं. कपिल का नया शो जल्द ही शुरू होने वाला है. ऐसे में खबर आई है कि इस बार आमिर खान भी शो का हिस्सा होंगे.

कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बार फिर अपना कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ ( The Great Indian Kapil Show) लेकर आ रहे हैं. इस शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. कपिल के इस शो में लंबे समय के बाद सुनील ग्रोवर भी वापसी कर रहे हैं. इसके अलावा शो में कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और अर्चुना पूरनसिंह भी शामिल हैं. वहीं अब एक अपडेट सामने आया है कि शो में आमिर खान (Aamir Khan) भी नजर आने वाले हैं.

The Great Indian Kapil Show में नजर आएंगे आमिर खान

आमिर खान कपिल शर्मा के शो के किसी भी सीजन में नजर नहीं आए हैं. अब ये पहला मौका होगा जब कपिल आमिर खान संग भी मस्ती करते नजर आएंगे. ईटाइम्स को मिली जानकारी के मुताबिक एक सूत्र ने बताया है कि- ‘आमिर खान कभी भी कपिल शर्मा के कॉमेडी शो का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब आप उन्हें कपिल शर्मा के शो में देखेंगे.’ अब ये खबर कितनी सच है ये तो शो के स्ट्रीम होने के बाद ही पता चलेगा.

7 साल बाद एक साथ आ रहें कपिल और सुनील

बता दें कि इस शो में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर करीब 7 साल बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं. इससे पहले सुनील कपिल के साथ ‘द कपिल शर्मा’और ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’जैसे सीजन में गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार में नजर आ चुके हैं. सुनील के इन किरदारों को फैंस ने सबसे ज्यादा पसंद किया था. लेकिन 2017 में कपिल शर्मा संग सुनील ग्रोवर की कुछ अनबन हो गई थी जिसके बाद एक्टर ने शो छोड़ दिया था.

किस दिन स्ट्रीम होगा कपिल शर्मा का शो

वहीं अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है और अब दोनों फिर से फैंस को हंसी का भरपूर डोज देने के लिए वापस आ रहे हैं. कपिल शर्मा का ये शो टीवी के बजाए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है. शो 30 मार्च से स्ट्रीम होगा. शो में एक तरफ जहां सुनील ग्रोवर की एंट्री हो गई है. तो वहीं इस सीजन से सुमोना चक्रवर्ती और चंदू गायब हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *