सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Aishwarya Rai के वायरल वीडियो में क्यों नहीं था ‘बच्चन’ सरनेम? क्या सच है अभिषेक से दूरी की अफवाह? पूरा सच यहां है

4 मिनट पढ़ें
Aishwarya Rai

Aishwarya Rai के वायरल वीडियो में क्यों नहीं था 'बच्चन' सरनेम? क्या सच है अभिषेक से दूरी की अफवाह? पूरा सच यहां है

Advertisement

Aishwarya-Abhishek Separation Rumours Fact Check: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन सुर्खियों में हैं. दोनों के सुर्खियों में रहने की वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि दोनों के बीच रिश्तों में दूरियों से जुड़ी अफवाहें हैं.

सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स दोनों के अलगाव से जुड़े अलग-अलग पोस्ट करते रहते हैं. अब एक बार दोनों फिर से खबरों में आ गए हैं.

इस बार खबरों में आने की वजह हाल में हुई एक घटना है, जिसके बाद अलगाव की खबरों को फिर से तूल मिलने लगा. दरअसल दुबई में हुए ग्लोबल विमेंस फोरम में ऐश्वर्या राय ने शिरकत की.

उन्होंने यहां महिला सशक्तिकरण पर भी एक जोशीली स्पीच भी दी. तो अगर आपको लग रहा है कि सिर्फ इतनी सी बात पर क्यों फिर से सोशल मीडिया पर तूफान आया, तो हम बताते हैं कि तूफान आने की वजह क्या रही.

वजह बना इंस्टा पर शेयर किया गया एक वीडियो
जिस फोरम के प्रोग्राम में ऐश्वर्या राय बच्चन शामिल हुईं, उसके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ऐश्वर्या की एक छोटी सी क्लिप शेयर की गई. जिसमें वो बात करती दिख रही हैं. हालांकि, उनकी किसी बातचीत में उनकी शादी या रिश्ते से जुड़ी कोई भी बात नहीं थी. लेकिन बैकग्राउंड में लगी वो स्क्रीन थी जिसमें उनका नाम लिखा हुआ था.

इस स्क्रीन में उनका नाम ‘ऐश्वर्या राय बच्चन’ के बजाय ‘ऐश्वर्या राय’ लिखा हुआ था. इस क्लिप की फोटो आप नीचे देख सकते हैं. जिसमें उन्हें इंटरेनशनल स्टार ऐश्वर्या राय के तौर पर दर्शाया गया है. ‘बच्चन’ सरनेम न होने की वजह से सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गरम हो गया. ऐसी बातें होने लगीं कि क्या एक्ट्रेस ने अपना मैरिटल नेम हटाने का फैसला किया है.

Aishwarya Rai के वायरल वीडियो में क्यों नहीं था 'बच्चन' सरनेम? क्या सच है अभिषेक से दूरी की अफवाह? पूरा सच यहां है

सच क्या है?
इस तरह की अनबन की अफवाहों के बीच हमने जब इस बारे में ठीक से जांच की तो पता चला कि ऐसी न तो कोई ऑफिशियल घोषणा की गई है और न ही इन अफवाहों में कोई दम है. तो चलिए जानते हैं कि हमने कैसे पता किया कि ये कयास सिर्फ अफवाह भर हैं.

सबसे पहले हमने ऐश्वर्या राय की वेरिफाइड इंस्टाग्राम प्रोफाइल जाकर देखा. वहां उनका नाम ‘ऐश्वर्या राय बच्चन’ ही लिखा हुआ है. जाहिर है कि उन्होंने अपने नाम से ‘बच्चन’ सरनेम नहीं हटाया.

Aishwarya Rai के वायरल वीडियो में क्यों नहीं था 'बच्चन' सरनेम? क्या सच है अभिषेक से दूरी की अफवाह? पूरा सच यहां है

Advertisement

तो फिर दुबई वाले वीडियो में क्यों नहीं था ‘बच्चन’?
इसकी कई वजहें हो सकती हैं. पहली वजह हो सकती है कि हो सकता है नाम को छोटा रखने के लिए ‘बच्चन’ सरनेम हटा दिया गया हो. ताकि उनका नाम कम जगह पर आ जाए. जैसा कि कई बार हम सभी करते हैं. दूसरी वजह हो सकती है कि इसकी कोई प्रोफेशनल वजह रही हो.

ऐश्वर्या राय के ऑफिशियल हैंडल से की गई थी अमिताभ के लिए पोस्ट

हमने जब ऐश्वर्या राय की ऑफिशियल इंस्टा आईडी चेक की तो हमें एक और पोस्ट मिला जिसमें ऐश-अभिषेक की बेटी आराध्या की तरफ से और खुद की तरफ से भी पोस्ट कर अमिताभ बच्चन को हैप्पी बर्थडे विश किया गया था. और ये पोस्ट ज्यादा पुराना नहीं बल्कि सिर्फ 6 हफ्ते पुराना है.

इस पोस्ट में साफ-साफ लिखा था- ‘Happy Birthday Pa-Dada Ji‘ अमिताभ के लिए बहू ऐश्वर्या के सोशल मीडिया हैंडल से ऐसा पोस्ट रिश्तों की पॉजिटिविटी दिखाने के लिए काफी है.

Aishwarya Rai के वायरल वीडियो में क्यों नहीं था 'बच्चन' सरनेम? क्या सच है अभिषेक से दूरी की अफवाह? पूरा सच यहां है

एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या को पिक करने पहुंची थी अभिषेक की कार
दुबई इवेंट में शामिल होने के बाद अफवाहें फैलनी शुरू ही हुई थीं कि ऐश मुंबई पहुंचीं. और उन अफवाहों पर विराम लग गया क्योंकि एयरपोर्ट पर ऐश को पिक करने के लिए जो गाड़ी पहुंची थी वो अभिषेक बच्चन की गाड़ी थी.

कैसे मिले इन अफवाहों को पंख
हाल में ही आराध्या के बर्थडे से जुड़े जो भी वीडियो और फोटो सामने आए उनमें बच्चन फैमिली नदारद दिखी. इसके पहले साल की शुरुआत में अनंत अंबानी की शादी में भी दोनों को अलग-अलग मौजूदगी दर्द कराते देखा गया. और दोनों को काफी समय से साथ में नहीं देखा गया.

हालांकि, इन अफवाहों के आधार पर ही ये कहना गलत होगा कि दोनों के बीच अनबन है. साफ है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के फैंस इस बात पर चैन की सांस जरूर ले सकते हैं कि उनके चहेते स्टार्स के बीच अनबन की अफवाहें फिलहाल अफवाहें ही हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *