सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

आयरा खान के रिसेप्शन से क्यों गायब रहीं आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव? सामने आई बड़ी वजह

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

आयरा खान के रिसेप्शन से क्यों गायब रहीं आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव? सामने आई बड़ी वजह

आमिर खान की बेटी आयरा खान की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड और खेल जगत के अलावा राजनीतिक की भी कई हस्तियां पहुंची. लेकिन आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव इस पार्टी का हिस्सा नहीं बनी.

आमिर खान (Aamir Khan) बीती रात मुंबई में अपनी बेटी आयरा खान (Ira Khan) और दामाद नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के लिए एक शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी. जिसमें आमिर खान की पूरी फैमिली के अलावा बी-टाउन के कई बड़ी हस्तियां पहुंची. लेकिन इस रिसेप्शन से आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव गायब दिखीं. इसकी एक बड़ी वजह अब सामने आई है.

मुंबई में हुआ आयरा-नूपुर का ग्रैंड रिसेप्शन

आयरा खान-नूपुर शिखरे ने 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज करने के बाद 10 जनवरी को उदयपुर में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी. वहीं अब बीती रात यानि 13 जनवरी कपल के लिए आमिर खान ने जियो वर्ल्ड सेंटर में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा. इस रिसेप्शन की तस्वीरें अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

किरण राव रहीं रिसेप्शन पार्टी से नदारद

आयरा-नूपुर के रिसेप्शन में जहां बी-टाउन की कई बड़ी हस्तियां पहुंची. वहीं इससे आयरा खान की सौतेली मां यानि आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव नदारद दिखी. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी ये सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्यों किरण राव आयरा-नूपुर के रिसेप्शन में नहीं पहुंची.

Advertisement

आमिर खान ने बताई किरण के गायब होने की वजह

अब हाल ही में किरण राव के रिसेप्शन में ना पहुंचने की वजह भी सामने आ गई है. इसका खुलासा खुद आमिर खान ने ही पैपराजी के सामने किया था. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पैपराजी के सवाल पूछने पर आमिर ये कहते हुए नजर आए कि किरण जी की तबीयत बिल्कुल भी ठीक नहीं है. उनको वायरल फीवर हो गया है, इसलिए वो नहीं आ पाई लेकिन उनकी टीम यहां मौजूद है.

जानिए कौन-कौन से सिलेब्स रिसेप्शन में पहुंचे?

आयरा-नूपुर की रिसेप्शन पार्टी में मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ पहुंचे थे. इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर्स शाहरुख खान अपनी वाइफ गौरी खान के साथ पहुंचे. रिसेप्शन में सलमान खान, रेखा, हेमा मालिनी, सायरा बानो, शर्मन जोशी, रणबीर कपूर, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, सचिन तेंदुलकर, कार्तिक आर्यन, साक्षी तंवर, कमल हासन की बेटियां श्रुति और अक्षरा, धर्मेंद्र, कपिल शर्मा, सुष्मिता सेन और रणदीप हुड्डा जैसे सितारे भी शामिल हुए.

बता दें कि रिसेप्शन पार्टी में आयरा खान जहां रेड लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही थी. वहीं आयरा के दूल्हे राजा नूपुर ब्लैक शेरवानी में नजर आए. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *