सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

राजनीति में स्थान पाना क्यों है मुश्किल, डेटा के साथ समझाया;प्रशांत किशोर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

प्रशांत किशोर ने बताया आम लोगों के लिए राजनीति में स्थान पाना क्यों है मुश्किल, डेटा के साथ समझाया

लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में सरगर्मी बढ़ गई है. वहीं, राजनीति पार्टियों के उम्मीदवारों को लेकर प्रशांत किशोर ने बुधवार को बड़ा बयान दिया.

जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraj Padyatra) के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (prashaant kishor) अभी मुजफ्फरपुर में पदयात्रा कर रहे हैं. इस दौरान बुधवार को परिवारवाद को लेकर राजनीतिक पार्टियों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले 30 साल में जितने लोग यहां एपपी और एमएलए बने हैं चाहे जिस दल से बने हों. सब की सूची अगर आप बनाइएगा तो आपको पता चलेगा कि साढ़े बारह सौ परिवार के लोग ही एपपी और एमएलए बने हैं. परिवारवाद का ये असर है. आप पार्टियों से इसे मत देखिए, जो जिस पार्टी का दौर होता है उसी परिवार के लोग उसमें घुस जाते हैं.

परिवारवाद पर प्रशांत किशोर का बयान

Advertisement

प्रशांत किशोर ने कहा कि परिवारवाद देश और बिहार में कोढ़ के तौर पर लोकतंत्र को खोखला कर रहा है. परिवारवाद आज की परेशानी नहीं है अगर समाज को याद होगा तो 1975 में जय प्रकाश नारायण का जो आंदोलन था. उसमें परिवारवाद सबसे बड़ा मुद्दा था. आज इससे कोई पार्टी अछूती नहीं है. ऐसा नहीं है कि ये आरजेडी में हो रहा है या कांग्रेस में हो रहा है. आप बीजेपी को देख लीजिए.

सम्राट चौधरी पर बोले जोरदार हमला

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी हैं. इनके पिता कांग्रेस में विधायक और मंत्री थे. इसके बाद लालू यादव का दौर आया तो उसमें विधायक और मंत्री बने. नीतीश कुमार का दौर आया तो उसमें विधायक और मंत्री बने. इसेक बाद जीतन राम मांझी का दौर आया तो उसमें विधायक और मंत्री बने. आज बीजेपी को अपना नेतृत्व बनाना है तो उसी परिवार के कड़ी से बैठा कर किसी को उन्होंने बनाया है. बता दें कि प्रशांत किशोर पिछले साल दो अक्टूबर से पूरे बिहार के दौरा पर निकले हुए हैं. इस दौरान लोगों से संवाद कर रहे हैं और राजनीति पार्टियों पर लगातार हमला बोल रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *