सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

लालू यादव CM नीतीश के साथ क्यों हैं?महागठबंधन सरकार के पीछे की बताई वजह

3 मिनट पढ़ें

लालू यादव CM नीतीश के साथ क्यों हैं? कुशवाहा ने साफ-साफ महागठबंधन सरकार के पीछे की बताई वजह

आरएलजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं. वहीं, बुधवार को उन्होंने महागठबंधन सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के गृह जिला नालंदा में बुधवार को राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) पहुंचे. बिहार शरीफ के टाउन हॉल में उपेंद्र कुशवाहा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि लालू यादव (Lalu Yadav) अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं इसलिए नीतीश कुमार के साथ हैं. नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने के लिए थोड़े हैं. वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर निशान साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार लालू यादव के सामने घुटने टेके हुए हैं. बिहार में जो कुछ हो रहा है वह लालू यादव के अनुमति के बिना कुछ नहीं हो रहा है.

‘पहले जैसे झांसे में अब इस जन्म में नहीं आएंगे’

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एक समय था जब नीतीश कुमार सीना ऊंचा करके गरजते थे और बोलते थे. लालू यादव से अब परमिशन लेना पड़ता है. दौड़-दौड़कर इसलिए वहां जाना पड़ता है. वहीं, सभा को संबोधित करते हुए मंच से कुशवाहा ने कहा कि आने वाले समय में कितनी भी परिस्थिति का सामना करना पड़े, लेकिन पहले जैसे झांसे में अब इस जन्म में नहीं आएंगे.

पीएम मैटेरियल वाले बयान पर बोले कुशवाहा 

वहीं, आरएलजेडी प्रमुख ने कहा कि मीडिया के लोग हमसे सवाल करते थे कि जिस समय जेडीयू के साथ थे, उस समय आप कहते थे कि नीतीश कुमार ‘पीएम मैटेरियल’ है. इस पर उन्होंने कहा कि उस समय हम कहते थे कि नीतीश कुमार ‘पीएम मैटेरियल हैं, लेकिन इसके साथ हमने यह भी कहा था कि बिहार में जेडीयू को नंबर वन बनाते और बिहार में मजूबत होता. इसके बाद बिहार के बाहर भी विस्तार होता. नीतीश कुमार ठीक से काम करते तो जेडीयू को बिहार में नंबर वन पार्टी निश्चित रूप से बनाते और इसका विस्तार बिहार से बाहर करते. इससे नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के रेस में शामिल हो सकते थे, लेकिन नीतीश कुमार ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *