सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

तिलक वर्मा ने फिफ्टी के बाद क्यों मनाया अलग तरह से जश्न, रोहित शर्मा की बेटी से है कनेक्शन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

तिलक वर्मा ने फिफ्टी के बाद क्यों मनाया अलग तरह से जश्न, रोहित शर्मा की बेटी से है कनेक्शन

अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टी20 अर्धशतक का जश्न तिलक वर्मा ने खास अंदाज में मनाया जिसमें उन्होंने डांस किया. तिलक ने बताया कि उन्होंने यह रोहित शर्मा की बेटी की वजह से किया.

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी भारतीय टीम को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. अभी तक दोनों ही मैचों में टीम इंडिया की तरफ से सिर्फ एक खिलाड़ी ही अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में कामयाब हुआ है और वह तिलक वर्मा हैं. अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच में 39 रनों की पारी खेलने के बाद तिलक के बल्ले से दूसरे टी20 मुकाबले में अर्धशतकीय पारी देखने को मिली. इस दौरान अपनी पहली फिफ्टी का जश्न तिलक ने एक खास अंदाज में मनाया.

तिलक वर्मा ने दूसरे टी20 मुकाबले में 41 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली. तिलक ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद पवेलियन की तरफ इशारा करने के साथ डांस किया. इस मुकाबले के खत्म होने के बाद तिलक ने अपने इस खास सेलिब्रेशन के बारे में बताया.

Advertisement

दूसरे टी20 मैच के खत्म होने के बाद तिलक ने कहा कि उनके इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह रोहित शर्मा की बेटी समायरा है. तिलक ने आगे कहा कि हमारा रिलेशन काफी अच्छा है. मैं जब भी अंतरराष्ट्रीय शतक या अर्धशतक बनाऊंगा तो इसी तरह से उसको सेलिब्रेट करूंगा. मैने सैमी के लिए ही यह जश्न मनाया था.

रोहित मेरे लिए एक सपोर्ट सिस्टम की तरह हैं

तिलक वर्मा ने अपने इस बयान में कप्तान रोहित शर्मा को लेकर कहा कि वह अपनी इस पारी के बाद जरूर उनसे बात करेंगे. रोहित मेरे लिए एक सपोर्ट सिस्टम की तरह हैं. उन्होंने मुझसे खेल का आनंद लेने के लिए कहा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किस तरह से खेलना है मेरी उनसे इस बारे में भी बात होती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *