सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘एनिमल’ के लिए Ranbir Kapoor ने क्यों घटाई अपनी फीस? वजह जानकर एक्टर की करेंगे तारीफ

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Ranbir Kapoor ने ‘एनिमल’ के लिए क्यों घटाई अपनी फीस? वजह जानकर एक्टर की करेंगे तारीफ

Ranbir Kapoor Reduce His Acting Fees For The Film Animal To Support Bhushan  Kumar And Saneep Reddy Vanga | Animal: रणबीर कपूर ने फिल्म 'एनिमल' के लिए  क्यों घटाई अपनी फीस? सामने आई ये बड़ी वजह

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की काफी चर्चा हो रहीहै. इस बीच ये भी खबर आ रही है कि एक्टर ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस में कटौती की है. चलिए जानते हैं इसकी वजह क्या है.

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है. बीते दिन इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का बेहद दमदार ट्रेलर रिलीज किया गया था. जिसे दर्शको का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. ट्रेलर में रणबीर के इंटेंस लुक को देख रौंगटे खड़े हो गए हैं. इस फिल्म में रणबीर उनके संजू फिल्म के किरदार से भी ज्यादा शानदार लगे हैं. इन सबके बीच खबर आ रही है कि रणबीर कपूर ने ‘एनिमल’ के लिए अपनी फीस में कटौती की थी. चलिए जानते हैं आखिर सच क्या है?

रणबीर कपूर ने ‘एनिमल’ के लिए फीस में क्यों की कटौती?

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर ने कथित तौर पर ओवरऑल प्रोडक्शन क्वालिटी में सुधार के लिए मेकर्स को सपोर्ट करने की खारितर अपनी फीस कम करने का फैसला लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों से जानकारी मिली है एनिमल स्टार ने फिल्म के लिए अपनी फीस 70 करोड़ रुपये से 35 करोड़ रुपये कर दी . ऐसा माना जा रहा है कि इस मोडिफिकेशन ने मेकर्स भूषण कुमार को फिल्म के प्रोडक्शन बजट में इनवेस्ट के लिए एडिशनल अमाउंट जुटाने में हेल्प की है.

Advertisement

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने कथित तौर पर फिल्म के प्रॉफिट में शेयर लेने का फैसला किया है. गौरतलब है कि रणबीर कपूर ने पहली बार प्रॉफिट-शेयरिंग मॉडल फॉलो किया है. इससे पहले इंडस्ट्री के तीनों खान सहित कईं एक्टर्स ऐसा करते आए हैं.

‘एनिमल’ के ट्रेलर ने उड़ाए लोगों को होश

बता दें कि बीते दिन ‘एनिमल’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था जो कि काफी इंप्रेसिव था. ट्रेलर में रणबीर कपूर के इंटेंस लुक ने हर किसी के होश उड़ा दिए. वे ऐसे अवतार में नजर आ रहे हैं जैसे पहले कभी नहीं आए. ट्रेलर में रणबीर की अनिल कपूर जो फिल्म में उनके पिता के रोल में हैं के साथ अजब बॉन्डिंग दिखी. वहीं रश्मिका मंदाना के साथ उनकी लव केमिस्ट्री भी हैरान करती है. ट्रेलर में बॉबी देओल के खूंखार लुक की भी झलक मिली जो रूह कंपा देता है. ओवरऑल ‘एनिमल’ का ट्रेलर साबित करता है कि फिल्म बेहद शानदार है और ये रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला सकती है. कहा जा रहा है कि ‘एनिमल’ ओपनिंग डे पर 50 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है.

‘एनिमल’ को कबीर फेम संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी सहित कईं कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. ये मोस्ट अवेटेड फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *