सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

खून से लथपथ पति सैफ अली खान को छोड़ बहन करिश्मा के घर क्यों गईं थीं करीना? सामने आई असली वजह

3 मिनट पढ़ें
सैफ अली खान
Advertisement

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर 15-16 जनवरी की रात उनके घर में एक घुसपैठिए ने हमला कर दिया था. जिसके बाद एक्टर को कई चोटें आई थीं. वहीं सैफ की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर पति को लहूलूहान छोड़कर अपने छोटे बेटे संग बहन करिश्मा कपूर के घर चली गई थी. इसके बाद कई तरह के सवाल उठने लगे थे. अब करीना ने पुलिस को खुद उस रात की पूरी कहानी बताई है. दरअसल एक्ट्रेस की स्टेटमेंट से पता चल गया है कि आखिर घायल पति को छोड़ करीना क्यों बहन के घर चली गई थीं.

करीना क्यों घायल सैफ को छोड़कर बहन करिश्मा के घर गई थीं? 
करीना कपूर ने शुक्रवार को मुंबई पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया. करीना ने बताया कि जिस रात हमला हुआ, करीना 12वें फ्लोर पर थीं. शोर सुनकर वह फौरन 11वें फ्लोर पर आईं. इसके बाद एक्ट्रेस ने देखा कि हमलावर उनके छोटे बेटे जेह के कमरे में मौजूद  था.  सैफ ने उससे बच्चे और स्टाफ को बचाया. सैफ और करीना को ये भी लगा कि हमलावर उनके सबसे छोटे बेटे जेह पर हमला करने वाला है.

करीना ने आगे खुलासा किया कि इसके बाद हमलावर और सैफ के बीच हाथापाई शुरू हो गई जिसमें सैफ काफी घायल हो गए. हालांकि इस बीच जेह को उस अटैकर से बचाकर सैफ ने बच्चों और करीना सहित सभी महिलाओं को 12वीं मंजिल पर भेज दिया. हमलावर के चकमा देकर भागने के बाद सैफ ने सबसे पहले सुरक्षित तरीके से करीना और जेह को बहन करिश्मा के घर भेजा. उसके बाद सैफ अपने 6 साल के बेटे तैमूर के साथ ऑटो लेकर हॉस्पिटल पहुंचे. जब सैफ हॉस्पिटल पहुंच गए उसके बाद फिर करिश्मा और करीना साथ में अस्पताल पहुंची थीं.

Advertisement

कैसी है अब सैफ की हालत? 
सैफ अली खान का हमले के बाद से लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने उनकी हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि एक्टर की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी कर ढाई इंच का चाकू का टुकड़ा निकाल लिया गया है और वे खतरे से बाहर हैं. शनिवार को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स ने बताया कि सैफ की हालत में अब काफी सुधार है और वे चल फिर रहे हैं. डॉक्टर्स ने ये भी बताया कि एक्टर को हॉस्पिटल से 2 से 3 दिन में डिस्चार्ज किया जा सकता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *