सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

गुजरात के जामनगर में क्यों हो रहे हैं Anant-Radhika के प्री वेडिंग फंक्शन? वजह आपका दिल जीत लेगी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

गुजरात के जामनगर में क्यों हो रहे हैं Anant-Radhika के प्री वेडिंग फंक्शन? वजह आपका दिल जीत लेगी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के मोस्ट अवेटेड प्री वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में मार्च के फर्स्ट वीक में हो रहे हैं. फिलहाल तैयारियां जोरों पर चल रही हैं.

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. फिलहाल कपल के प्री वेडिंग फंक्शन को लेकर खूब चर्चा हो रही है. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 1-3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में अपने ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन होस्ट करेंगे. कपल के शादी से पहले के सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के तमाम सितारों से लेकर राजनीतिक जगत की हस्तियां, बड़े-बड़े बिजनेसमैन के अलावा, इंटरनेशनल गेस्ट भी शिरकत करेंगे.

फिलहाल अनंत- राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन की जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं. हालांकि इन सबके बीच हर किसी के जेहन में सवाल ये उठ रहा है कि आखिर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन के लिए गुजरात का जामनगर ही क्यों चुना गया?

गुजरात के जामनगर में क्यों हो रहे हैं अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन

Advertisement

इंडिया टूडे को दिए एक इंटरव्यू में अनंत अंबानी ने अपने प्री वेडिंग फंक्शन के गुजरात के जामनगर में होने की खास वजह का खुलासा किया. अनंत ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा हाल ही में ‘वेड इन इंडिया’ यानी भारत में शादी करने की अपील की थी. पीएम मोदी की इस अपील ने उन्हें काफी प्रभावित किया है और इसलिए उन्होंने देश में ही शादी करने का फैसला किया.

वहीं प्री वेडिंग फंक्शन जामनगर में करने को लेकर अनंत ने कहा कि उनकी दादी का जन्म जामनगर में हुआ था. इसके अलावा उनके दादा धीरू भाई अंबानी और उनके पिता मुकेश अंबानी ने भी अपने बिजनेस की शुरुआत इसी जगह से की थी. अनंत ने आगे कहा कि वे जामनगर में ही बड़े हुए हैं. ऐसे में इस जगह से उनका खास लगाव है. ये उनके दादा-दादी की जन्मभूमि और दादा-पिता की कर्मभूमि है. इसलिए ये उनकी खुशकिस्मती है कि उनके शादी के फंक्शन यहां हो रहे हैं.

जुलाई में अनंत-राधिका करेंगे ग्रैंड वेडिंग

बता दें कि गुजरात के जामनगर में प्री वेडिंग फंक्शन के बाद जुलाई में अनंत और राधिका मुंबई में रॉयल वेडिंग करेंगे. ये इस साल की सबसे बड़ी शादी होगी. हर किसी की निगाहें अनंत और राधिका की वेडिंग पर ही हैं. बता दे कि कपल ने जुलाई में दिसंबर 2022 में राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में आयोजित एक पारंपरिक रोका समारोह में सगाई की थी. इनका गोल धना समारोह 19 जनवरी, 2023 को हुआ था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *