सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कौन बना 2023 का बॉक्स ऑफिस का बादशाह? इस हसीना ने दी सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

साल 2023 में कौन बना बॉक्स ऑफिस का बादशाह? ना शाहरुख खान और ना ही सनी देओल, इस हसीना ने दी सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म

Was Adah Sharma's personal number leaked by an Instagram hacker? Reports  suggests so - India Today

साल 2023 में ‘जवान, ‘पठान’ और ‘गदर 2’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की, लेकिन क्या आपको पता है कि साल की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म कौन सी है?

साल 2023 में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सनी देओल (Sunny Deol) ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल मचाया है. शाहरुख खान की ‘पठान’ (Pathaan) और फिर ‘जवान’ (Jawan) ने खूब कमाई की. वहीं, इस मामले में सनी देओल भी ‘गदर 2’ (Gadar 2) भी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इस बीच एक हसीना की कम बजट वाली फिल्म बाजी मार गई. हम बात कर रहे हैं अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) की. कमाल की बात ये है कि ये फिल्म शाहरुख खान की ‘पठान’, ‘जवान’ और सनी देओल की ‘गदर 2’ से ज्यादा प्रॉफिटेबल साबित हुई है. आइये जानते हैं कैसे?

2023 की पहली ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ जनवरी में रिलीज हुई. ये इस साल की पहली ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है. इसका बजट 250 करोड़ रुपये था और इसने दुनियाभर में 1055.3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. प्रॉफिट के लिहाज से देखा जाए तो ‘पठान’ ने अपने बजट से सिर्फ 4 गुना ज्यादा कमाई की है. भारत में ‘पठान’ की कमाई 543 करोड़ रुपये हुई है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ कमाने वाले ये पहली फिल्म है.

11 गुना ज्यादा हुई ‘गदर 2’ की कमाई

Advertisement

सनी देओल की ‘गदर 2’ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर थिएटर्स में दस्तक दी थी. 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 691 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस तरह सनी देओल की ‘गदर 2’ ने बजट से लगभग 11 गुना कमाई की थी.

शाहरुख खान की ‘जवान’ पर हुई पैसों की बारिश

इसी साल सितंबर महीने में शाहरुख खान की दूसरी फिल्म ‘जवान’ रिलीज हुई, जिसने कमाई के मामले में ‘पठान’ के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जवान’ शाहरुख की अब तक की सबसे महंगी फिल्म थी, जिसका बजट 300 करोड़ रुपये रहा है. मूवी ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर 1143 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो लगभग बजट से 4 गुना ज्यादा है.

‘द केरल स्टोरी’ बनी 2023 की प्रॉफिटेबल मूवी

साल 2023 में अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) की खूब चर्चा हुई. फिल्म में दिखाया गया कि कैसे लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर पहले धर्म परिवर्तन कराया जाता है और फिर उन्हें आतंकवादी संगठन आईएसआईएस जॉइन करने के लिए मजबूर किया जाता है. लोगों को इस फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई और इसका बजट सिर्फ 15 करोड़ रुपये था. रिलीज के बाद ‘द केरल स्टोरी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 303 करोड़ रुपये रहा है. इस फिल्म ने अपने बजट से 20 गुना ज्यादा कमाई की है. इस तरह ‘द केरल स्टोरी’ साल 2023 की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म बन गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *